राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला (heart wrenching case in Delhi) मामला सामने आया है। यहाँ 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया गया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस जघन्य मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय मुख्य आरोपी शिवम गणेश सहित चार आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए अन्य तीन आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने बालिग आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीनों साथियों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

heart wrenching case in Delhi – जांच में सामने आया है कि इस पूरी घटना को नाबालिग के परिचित (बॉयफ्रेंड) और उसके तीन साथियों ने अंजाम दिया। यह दर्दनाक घटना 10 सितंबर की है, जबकि मृतका का शव 13 सितंबर की सुबह कुशक रोड के पास स्थित एक सुनसान खेत से बरामद हुआ। शव को आवारा कुत्तों और जानवरों ने बुरी तरह नोच डाला था। पुलिस अब इस मामले में जल्द से जल्द मजबूत आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 15 वर्षीय किशोरी अपने पिता के साथ स्वरूप नगर इलाके में रहती थी।

 बीयर पिलाकर किया गैंगरेप

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किशोरी और मुख्य आरोपी शिवम के बीच करीब एक साल से जान-पहचान थी। 10 सितंबर की रात शिवम ने लड़की को अपने साथ चलने को कहा। उसके साथ उसके तीन नाबालिग दोस्त भी शामिल थे। लड़की पहले सुनसान जगह जाने से हिचकिचा रही थी, लेकिन शिवम पर भरोसा करके वह चली गई। वहाँ पहुँचकर आरोपियों ने जबरन किशोरी को बीयर पिलाई और फिर चारों ने उसके साथ दरिंदगी की। जब पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से करने की बात कही, तो आरोपियों ने चाकू से गोदकर उसकी नृशंस हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए।  के बाद शव की आधिकारिक पहचान हुई।

Share.
Exit mobile version