Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा, लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
    • CBI का अपने ही ‘घर’ में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई, विभाग में हड़कंप
    • Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले— “देश में ईंधन संकट पर संसद में सच बताएं पीएम”
    • Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; डीलरों के लिए नई गाइडलाइन जारी
    • नोएडा के उद्योगों पर ‘गैस संकट’ की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोले— “इतनी महंगी गैस में काम करना नामुमकिन”
    • Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल की पहली खूबसूरत तस्वीरें
    • Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से हुआ फैसला; जानें पूरा घटनाक्रम
    • होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया ‘सीक्रेट’ रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ से आ रहा 70% कच्चा तेल, दुनिया हैरान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, March 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली ब्लास्ट: अब तक क्या-क्या हुआ? मृतकों की संख्या 9 हुई, हिरासत में लिया गया कार मालिक, फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े तार

    दिल्ली ब्लास्ट: अब तक क्या-क्या हुआ? मृतकों की संख्या 9 हुई, हिरासत में लिया गया कार मालिक, फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े तार

    November 11, 2025 दिल्ली 4 Mins Read
    Delhi blast
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश की राजधानी दिल्ली करीब एक दशक बाद सोमवार शाम फिर एक धमाके से दहल गई. यहां लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके में अब तक 9 लोगों (Delhi blast) की मौत हो चुकी है. वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. देश की तमाम जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक जाने में लगी हुई हैं. ऐसे में आइये जानते हैं अब तक इस पूरे ब्लास्ट मामले में क्या-क्या हुआ है

    अब तक इस पूरे मामले में क्या-क्या हुआ?

    1. सोमवार शाम करीब 7 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका हुआ था. इसमें कई वाहनों में आग लग गई. अब तक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 24 लोग बुरी तरह से घायल हैं. सभी घायलों का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है. कई वाहन भी आग लगने के कारण पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं. इस ब्लास्ट के बाद दिल्ली, मुंबई समेत देश के सभी बड़े शहरों और राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

    2. इस ब्लास्ट के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है. मौके से आरडीएक्स के सबूत नहीं मिले हैं. ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है.

    3. दिल्ली पुलिस के सोर्स के अनुसार, CCTV फुटेज से पता चलता है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन पर विस्फोट वाली कार i20 ब्लास्ट से तीन घंटे पहले दोपहर 3:19 बजे से शाम 6:48 बजे तक पार्क की गई थी. इसका नंबर HR 26 CE 7674 है. पार्किंग से कार निकालने के 10 मिनट बाद ही इसमें ब्लास्ट हो गया.

    4. धमाके वाली कार को कई बार खरीदा और बेचा गया है. कार का पहला मालिक सलमान था. उसने ओखला के देवेंद्र को कार बेची थीं. जिस i20 कार में ब्लास्ट हुआ है, वह इस समय हरियाणा नंबर (HR 26-CE 7674) की है. यह कार गुरुग्राम RTO में मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि (Delhi blast) मोहम्मद सलमान ग्लोबल हाइट्स सोसायटी में अपनी पत्नी और 3 बेटियों के साथ रहता है. फिलहाल पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले रखा है.

    5. दिल्ली ब्लास्ट के बाद जारी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. दिल्ली पुलिस इमरजेंसी: 112 (24 घंटे, मिसिंग पर्सन बताने पर जांच की जाएगी), दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम: 011-22910010 या 011-22910011, LNJP अस्पताल: 011-23233400, AIIMS ट्रॉमा सेंटर: 011-2659440 के नंबर जारी किए गए हैं.

    6. ब्लास्ट के बाद 10 मिनट में ही दिल्ली क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और लोकल पुलिस मौके पर मौजूद है. घटना के बाद NIA, NSG के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची हैं. इस केस में फॉरेंसिक सबूत सबसे अहम माने जा रहे हैं. ब्लास्ट के बाद आज सुबह से ही फॉरेंसिक टीम सुबह घटनास्थल पर मौजूद है. इसके साथ ही मामले में हर एंगल की जांच कर रही है.

    7. ब्लास्ट के बाद अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन ने भारत में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने लाल किले से दूर रहने की सलाह दी है. लाल किला मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 1 और 4 बंद कर दिया गया है. हालांकि गेट नंबर 2 और 3 खुला हुआ है.

    8. ब्लास्ट के बाद जानकारी सामने आई है कि इसमें घायलों के शरीर पर पैलेट या छेद के निशान नहीं मिले हैं. ये बम धमाकों में असामान्य है. सभी एंगल से जांच की जा रही है. इस बार धमाके का पैटर्न बिलकुल अलग है. आम तौर पर घायलों और मृतकों का शरीर काला पड़ जाता था.

    9. घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह LNJP अस्पताल पहुंचे थे. यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की थी. इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी. घटना के बाद से ही पुलिस ने इलाके को अपने कब्जे में लिया है.

    10. सुरक्षा एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक है. कार पुलवामा के तारिक ने खरीदी थी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से तार जुड़े हुए हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा के उद्योगों पर ‘गैस संकट’ की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोले— “इतनी महंगी गैस में काम करना नामुमकिन”

    Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिसेप्शन की बुकिंग पर संकट

    गैस की किल्लत पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, विदेश नीति पर उठाए सवाल; बोले- संकट में है देश की रसोई

    ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात

    दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?

    कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.