आतिशी वीडियो मामले में दिल्ली विधानसभा की सख्ती नजर आई है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर पुलिस कमिश्नर को फिर नोटिस भेजकर 20 फरवरी तक जवाब मांगा है। दिल्ली (Delhi Assembly vs Punjab Police) विधानसभा सचिवालय की ओर से पंजाब के अतिरिक्त सचिव (गृह), पंजाब डीजीपी गौरव यादव और जालंधर के पुलिस कमिश्नर को पत्र जारी कर निर्धारित समय तक जवाब न देने पर फटकार लगाई है।
इसे भी पढ़ें – गैंगस्टर की धमकी से डरीं हिमांशी खुराना, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
गौरतलब है कि, पहले 12 फरवरी तक स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन जवाब न मिलने पर अब 20 फरवरी तक अंतिम अवसर दिया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि तय समय में जवाब न आने पर विशेषाधिकार हनन और अवमानना की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। यह कार्रवाई दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Atishi Marlena से जुड़ा है। उन पर सदन की कार्यवाही के दौरान सिख गुरुओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इसी संदर्भ में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।
इसे भी पढ़ें – पंजाब में गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अश्वनी शर्मा के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
Delhi Assembly vs Punjab Police – इस मामले की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के नेता इकबाल सिंह बग्गी की शिकायत पर कांग्रेस नेता परगट सिंह, सुखपाल खैहरा के खिलाफ भी FIR की गई थी। आरोप था कि संबंधित वीडियो को आगे प्रसारित किया गया। बाद में पुलिस ने वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई, जिसमें कथित तौर पर छेड़छाड़ की बात सामने आई। इसके बाद मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा के नाम भी FIR में शामिल किए गए। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और सभी संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया गया है।


