देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक युवक की हत्या के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दो समुदायों के बीच स्थिति बिगड़ गई है। विनोद नामक युवक की हथौड़े और धारदार हथियारों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसके (huge tension after murder) बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

 विवाद की जड़ और घटनाक्रम

मृतक विनोद और उसके साथियों का पूर्व प्रधान के परिजनों से पानी और सेटरिंग के सामान के किराये को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार को रज्जाक, अमन, यूनूस और अनीस समेत करीब 20-25 लोगों की भीड़ ने विनोद और उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। विनोद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है।

 आक्रोश और बुलडोजर की मांग

घटना के बाद मृतक के पिता ने सख्त तेवर अपनाते हुए मांग की है कि जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं हो जाता और उनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस मांग और पुलिस की कार्रवाई में देरी के आरोपों से ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।

 आगजनी और सुरक्षा के इंतजाम

युवक की मौत की खबर फैलते ही बैरागीवाला में उपद्रव शुरू हो गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाया, उन पर पथराव किया और एक घर में आग भी लगा दी। स्थिति को नियंत्रण में लाने के (huge tension after murder) लिए भारी पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने 3 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share.
Exit mobile version