केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त तेवर एक बार फिर साफ कर दिए हैं। राजस्थान के नागौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए पड़ोसी देश पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। राजनाथ ने कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति (we will kill enemy by entering house) पर चल रहा है और उकसाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता
मई 2025 में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा करते हुए रक्षा मंत्री ने बताया कि यह ऑपरेशन भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच अभूतपूर्व तालमेल का परिणाम था। उन्होंने कहा, “2016 में सर्जिकल स्ट्राइक हुई, 2019 में बालाकोट और अब 2025 में ऑपरेशन सिंदूर। हमारी तीनों सेनाओं ने जिस तरह सटीक प्रहार किया, उसने दुनिया को भारत की नई और आधुनिक सैन्य क्षमता का लोहा मनवा दिया है।”
पहलगाम हमले का जवाब दुश्मन के घर में घुसकर दिया
राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोषों की हत्या का जवाब देने के लिए भारत ने सीमाओं की परवाह नहीं की। उन्होंने स्पष्ट किया, “अब कोई भी सीमा भारत को अपने नागरिकों की रक्षा करने से नहीं रोक सकती। हमने दुनिया को बता दिया है कि अब भारत चुप रहने वाला देश नहीं है। हमले का (we will kill enemy by entering house) जवाब दुश्मन के घर में घुसकर दिया जाएगा और सुरक्षा के आड़े कोई भी सरहद नहीं आ सकती।”


