गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा (Dedicated To Countrymen) कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्षों का कार्यकाल देश के 130 करोड़ देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इन नौ वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर बदली है, जिसकी सराहना विश्व समुदाय कर रहा है। वे गुरुवार को झारखंड के गिरिडीह में भाजपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में शुरू हो चुकी है भूपेश सरकार की उल्टी गिनती : अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष ने विगत नौ सालों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना काल के पश्चात विश्व के कई देश घोर आर्थिक संकट के दौर में हैं लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है। इस मामले आज भारत विश्व में पांचवें स्थान पर है। इसी प्रकार स्टील उत्पादन और ऑटो मोबाइल सेक्टर में तीसरे स्थान पर है। 97 फीसदी मोबाइल भारत में बनाए जा रहे हैं। 18 लाख करोड़ की लागत से सड़क और रेल मार्ग बनाए जा रहे हैं। 74 अत्याधुनिक एयरपोर्ट बनाए गए हैं।
Dedicated To Countrymen – उन्होंने कहा कि रोज कमाने खाने वाले 50 लाख गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज हुआ है। चार करोड़ लोगों को पीएम आवास दिये गये। 10 करोड़ 78 लाख किसानों के खातों में दो-दो हजार की राशि ट्रांसफर की जा रही है। करोड़ों लोगों को पीने का पानी योजना से जोड़ा गया है। नड्डा ने कहा कि नौ वर्षों में देश की विकास यात्रा की तमाम योजनाएं भारत की बदलती तस्वीर और तकदीर की गवाह हैं लेकिन कांग्रेस देश के विकास को पचा नहीं पा रही है। उसके पेट में दर्द हो रहा है।
इसे भी पढ़ें – असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर, करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किये और कहा कि कांग्रेस मोदी विरोध करते-करते बौखलाकर देश के विकास का विरोध करने लगी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास में भी प्रधानमंत्री ने विशेष ध्यान दिया है। चाहे रांची का रेलवे स्टेशन हो या फिर झारखंड में कई नेशनल हाईवे, रेलवे ट्रेक व स्टेशन, देवघर में एम्स, इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ पीएम मोदी की विकासशील सोच की देन है।