सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोग से संबंधित विभिन्न मामलों पर आज सुनवाई होने वाली है. इससे पहले अन्य राज्यों के मामलों को लेकर भी सुनवाई हुई. इसमें वोटर लिस्ट संशोधन (एसआईआर), पश्चिम बंगाल में बीएलओ की मौतों और केरल/तमिलनाडु के मुद्दों पर राजनीतिक दलों व एडीआर ने सवाल (deaths of 23 BLO) उठाए हैं. कपिल सिब्बल और प्रशांत भूषण अपनी दलीलें पेश करने वाले हैं. जबकि चुनाव आयोग ने आरोपों को राजनीतिक बताया है. कोर्ट ने 1 दिसंबर तक जवाब तलब किया और अगली सुनवाई की तारीखें तय की.

deaths of 23 BLO – राज्य चुनाव आयोग और चुनाव आयोग, दोनों को एक दिसंबर तक जवाब देना है. इस मसले पर सुनवाई 9 दिसंबर को होगी. कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग से जवाब तलब किया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने बीएलओ की मौत के मामले में पश्चिम बंगाल चुनाव कार्यालय से 1 दिसंबर तक जवाब तलब किया है.

अब तक 23 लोगों की मौत

वोटर लिस्ट संशोधन (एसआईआर) को लेकर अब तक कई राज्यों में BLO की मौतों के मामले सामने आ चुके हैं. अकेले पश्चिम बंगाल में 23 बीएलओ अपनी जान गंवा चुके हैं. चुनाव आयोग ने कहा कि केरल राज्य चुनाव आयोग को भी जवाब दाखिल करने दें. सीजेआई ने कहा कि ठीक है, राज्य चुनाव आयोग द्वारा 1 दिसंबर तक जवाब दाखिल किया जाए.

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

सीजेआई ने आगे कहा कि केरल मामले में 1 दिसंबर तक जवाब देना होगा. चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि राजनीतिक दल जानबूझकर परेशानी खड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं. कोई मसला नहीं है.

Share.
Exit mobile version