Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सड़क का गड्ढा बना ‘काल’! एक ही बाइक पर जा रहे थे 4 दोस्त, पुल से नीचे गिरकर चारों की दर्दनाक मौत; पसरा मातम
    • हॉर्मुज की खाड़ी में महायुद्ध की आहट! ईरान ने मार गिराया ‘F-15’ फाइटर जेट; तेहरान का बड़ा दावा
    • डा. इंद्रजीत घोष को शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए डॉक्टरेट उपाधि और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया
    • ई-रिक्शा में ‘खौफ’ की वो रात! ड्राइवर ने बदला रास्ता तो युवती ने मचाया शोर; किडनैपिंग की आशंका में भीड़ ने चालक को सड़क पर पीटा
    • छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में ‘मौत का रोपवे’! केबल टूटने से नीचे गिरी ट्रॉली, एक महिला की मौत और 16 घायल; मंजर देख कांप उठी रूह
    • PSL 2026 पर टूटा दुखों का पहाड़! 8 बड़े खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा; IPL के लालच में छोड़ा साथ या बेइज्जती का डर?
    • पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! ‘धुरंधर’ के शोर में भी ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में कमाए इतने करोड़, बॉक्स ऑफिस हिला
    • Iran-Israel War 2026: ईरान ने इजराइल पर बरपाया कहर, 100 से ज्यादा जख्मी; पीएम नेतन्याहू ने तेहरान पर जवाबी हमले का किया एलान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में ‘मौत का रोपवे’! केबल टूटने से नीचे गिरी ट्रॉली, एक महिला की मौत और 16 घायल; मंजर देख कांप उठी रूह

    छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में ‘मौत का रोपवे’! केबल टूटने से नीचे गिरी ट्रॉली, एक महिला की मौत और 16 घायल; मंजर देख कांप उठी रूह

    March 22, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के महासमुंद स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. नवरात्रि के दौरान दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से भरी रोपवे ट्रॉली का केबल अचानक टूट गया, जिससे वह ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरी. इस दर्दनाक हादसे में रायपुर की रहने वाली एक 28 वर्षीया महिला की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि, 16 लोग अब तक घायल हुए हैं.

    जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है. नवरात्रि के चलते खल्लारी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. मंदिर दर्शन के बाद श्रद्धालु रोपवे ट्रॉली के जरिए नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान ट्रॉली को थामने वाला मुख्य केबल अचानक झटके के साथ टूट गया. ऊंचाई अधिक होने के कारण ट्रॉली अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई और पलट गई. हादसे के वक्त ट्रॉली में क्षमता से अधिक दबाव या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है.

    रायपुर की आयुषी की मौत, 4 की हालत नाजुक

    इस भीषण दुर्घटना में रायपुर निवासी आयुषी सतकर (28 वर्ष) की जान चली गई. वहीं, कुल 16 लोग घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 04 मरीजों को रायपुर रेफर कर दिया गया है. रायपुर रेफर किए गए श्रद्धालुओं की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है.

    प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

    हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने रोपवे के रखरखाव पर सवाल उठाए हैं. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. फिलहाल रोपवे सेवा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है.

    800 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचते हैं मंदिर में

    महासमुंद से 25 किमी. दक्षिण की ओर खल्लारी गांव की पहाड़ी के शीर्ष पर खल्लारी माता का मंदिर स्थित है. प्रतिवर्ष क्वांर और चैत्र नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ इस दुर्गम पहाड़ी में दर्शन के लिए आती है. हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है. मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 800 सीढ़ियां चढ़नी होती है. ऐसा माना जाता है कि महाभारत युग में पांडव अपनी यात्रा के दौरान इस पहाड़ी की चोटी पर आए थे.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IAS Ravi Mittal PMO Appointment: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल बनाए गए PMO में डिप्टी सेक्रेटरी; केंद्र में बढ़ा कद

    Chhattisgarh Assembly: वीरता पदकों पर मिलने वाली राशि पर छिड़ी बहस, विधायक रामकुमार टोप्पो ने मांगा जवानों के लिए ‘हक’

    Freedom of Religion Bill 2026: विधानसभा में पास हुआ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक? विपक्ष के हंगामे और वॉकआउट के बीच सरकार का बड़ा बयान

    Assembly Ruckus on SIR: विधानसभा में संग्राम! 19 लाख लोगों के लापता होने के आरोप से मचा हड़कंप, विपक्ष ने किया सदन का बहिष्कार

    Durg Gas Cylinder Raid: दुर्ग में अवैध गैस भंडारण पर बड़ा एक्शन, 599 सिलेंडर सीज; खाद्य विभाग ने मारा छापा, जानें पूरा मामला

    छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे 140 आत्मसमर्पित नक्सली, समझा सदन की कार्यवाही और कानून बनने का तरीका

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.