दंतेवाड़ा : शनिवार को एसपी गौरव राय ने दंतेवाड़ा के 107 लोगों को धनतेरस का गिफ्ट सौंपा. ये गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि उनके खोए और चोरी हुए मोबाइल थे. पुलिस ने 107 लोगों को 22 लाख के (gift on Dhanteras) फोन लौटाए. फोन मिलने के बाद लोगों ने पुलिस के काम की सराहना करते हुए उनको धन्यवाद दिया.
22 लाख के गुम फोन लौटाए गए: दरअसल, दंतेवाड़ा पुलिस ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है ‘‘इया आपलो सामान निया’’. इस कार्यक्रम के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को पुलिस ढूंढकर (gift on Dhanteras) उनके असली मालिकों तक पहुंचाती है. एसपी गौरव राय ने कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा में तत्पर है.
अलग अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हुई थी शिकायत: जिन 107 लोगों को 22 लाख के फोन लौटाए गए उन लोगों के फोन अलग अलग थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए थे. पीड़ितों ने अपनी शिकायत भी उन संबंधित थाना क्षेत्रों में की थी. पुलिस ने अपनी जांच के दौरान अलग अलग जगहों से गुम और चोरी हुए फोन को बरामद किया. दर्ज शिकायतों के आधार पर लोगों को उनके फोन लगाए गए. पुलिस ने कहा कि लोग अगर थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे तो हम अपनी कार्रवाई जरुर करेंगे.
क्या है ‘‘इया आपलो सामान निया’’ कार्यक्रम: “इया आपलो सामान निया” कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को यह विश्वास दिलाना है कि दंतेवाड़ा पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण में सक्रिय है, बल्कि लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान में भी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है. पुलिस ने बताया कि यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा ताकि जिले में कोई भी व्यक्ति अपनी खोई हुई संपत्ति के लिए असहाय महसूस न करे, पुलिस उनके सामान को खोजने की हर संभव कोशिश करेगी.

