Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लापरवाही की हद: 17 महीने बाद भी छात्रों से दूर हाईटेक लैब, स्टाफ के अभाव में धूल फांक रहे लाखों के कंप्यूटर
    • Palamu Police Poster War: नक्सलियों के बाद अब सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पलामू पुलिस का ‘पोस्टर वॉर’
    • Khunti News: खूंटी में फुलकू नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी
    • Dhanbad News: धनबाद में भू-माफिया का आतंक, बीएसएफ जवान के पुश्तैनी घर और जमीन पर कब्जे का आरोप
    • Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में दिनदहाड़े फल व्यवसायी को मारी गोली, इलाके में फैला तनाव
    • Giridih News: वार्ड नंबर 11 में जल जमाव बनी बड़ी मुसीबत, नालियों की सफाई न होने से घरों में घुस रहा पानी
    • देवघर बाबाधाम में इस बार की शिव बारात होगी बेहद खास, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
    • पाकुड़ नगर निकाय चुनाव: बाबूलाल मरांडी ने भरी हुंकार, भाजपा उम्मीदवारों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिया ‘विजय मंत्र’
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Dandruff Home Remedies – प्रकार, कारण और घरेलू उपाय

    Dandruff Home Remedies – प्रकार, कारण और घरेलू उपाय

    February 27, 2020 देश 5 Mins Read
    डैंड्रफ
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आखिर खूबसूरत बालो की इच्छा कौन नहीं करता मगर बालो में रुसी हो जाये तो बालो की खूबसूरती में नजर ही लग जाती है देखते ही देखते रुसी से बालों का हाल बुरा होने लगता है। बाल झड़ने लगते हैं और फिर आपके खूबसूरत बाल गंजेपन में तब्दील होने लगती है। सर्दियों के दिनों में ये समस्या और परेशान करती है। जिसकी वजह से बालों में रुसी और रुखेपन की परेशानी बढ़ने लगती है। कुछ खास dandruff home remedies काफी असरदार साबित हो सकती हैं।

    आपको बता दें, कि बालों की जड़ में खोपड़ी पर पतली-सी सफेद परत जमने लगती है। जब सिर में खुजली पैदा होती है तो पतले-पतले रेशें त्वचा से उखड़ने लगते है और फिर शुरु होता है रुसी का सबसे खतरनाक पहलू। रुसी की वजह से बाल झड़ने लगते हैं।

    Dandruff home remedies – रुसी के प्रकार –

    • स्कैल्प का सूखापन |
    • स्कैल्प पर तेल की अधिकता |
    • फंगल डैंड्रफ |
    • रोग से संबंधित डैंड्रफ |

    रुसी होने के कारण –

    रुसी होने का मुख्य कारण माना जाता है कि सिर की खुजली। इससे कीटाणु संक्रमण हो जाता है। इसके अलावा रुसी की समस्या इन कारणों से भी होने लगती है जैसे सिर में गंदगी, चिंता या मानसिक तनाव, कठोर किस्म के शैम्पुओं का प्रयोग, हार्मोन में परिवर्तन होना, ड्रायर से बाल सुखाना, शीतल पेय और चाय-कॉफी की अधिकता।

    ये भी पढ़ें: मोदी ने की ट्रम्प के स्वागत की तैयारियां,यहां जानिये उनका सारा प्लान-

    रूसी होने के और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे कि-

    त्वचा पर मृत कोशिकाओं की ज्यादा वृद्धि
    कम खाना
    व्यक्तिगत सफाई की कमी
    पोषण की कमी
    हार्मोनल डिसबैलेंस
    प्रदूषण
    जल्दबाजी में बाल धोना
    मौसम का बदलना
    तनाव
    परेशानी इत्यादि।

    Dandruff home remedies – रूसी यानि डैंड्रफ हटाने के घरेलू उपाय-

    बाजार में आपको डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने वाले कई आधुनिक तेल या शैंपू मिल जाएंगे, लेकिन इनके नकारात्मक प्रभाव आपके बालों की समस्या को और बढ़ा सकते हैं। अगर आप इन उत्पादों से बचना चाहते हैं, तो dandruff को खत्म करने के लिए home remedies को अपना सकते हैं। रूसी हटाने के ये घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हुए है और खर्चीले भी कम होते है|

    • टमाटर के रस और मुलतानी मिट्टी को मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। इसे बालों में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब घोल सूख जाए तो बाल धो लें। सप्ताह में दो बार ऐसा करने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
    • रूसी दूर करने के लिए दही एक बेहतरीन और कारगर उपाय है।दही खट्टी हो तो और भी बेहतर। इसे भी बालों में लगाकार कुछ देर के लिए छोड़ दें, सूखने पर बाल धो लें। इससे बाल मुलायम भी हो जाएंगे।
    • एलोवेरा के रस से मसाज करना भी फायदेमंद होता है इससे बालो में चमक आ जाती है।
    • मेथी के दानों को भिगोकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने सिर में लगाएं और कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में बाल धो लें।
    • नारियल या जैतून के तेल में कपूर मिलाकर बालों की मसाज करें। इससे डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।
    • आप नारियल के तेल को गुनगुना करके उसमे नींबू का रस मिला के पेस्ट तैयार कर लें और इसके बाद उसको अच्छी तरह से मसाज करके लगा लें|
    • हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को लगाएं | इससे आपके डेंड्रफ की समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी|
    •  सरसो के तेल में नीम की सात से आठ पत्तियां डाल के इसे धीमी आंच में पकने के लिए छोड़ दें, फिर इसके बाद जब तेल में नीम की पत्तियां अच्छी तरह से पक जाये तो इसको एक छन्नी से छान कर किसी शीशी में भर के रख लें और हफ्ते में दो बार इस तेल से धीरे -धीरे मसाज करके अपने बालो में लगाएं |इससे बालो की रुसी तथा अन्य समस्या भी दूर हो जाएगी|
    • टी-ट्री ऑइल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। ऐसे में रूसी की समस्या दूर करने का ये एक बहुत ही कारगर उपाय है।अपने शैंपू में इसकी कुछ बूंदें मिलाकर सिर धो लें। चार से पांच बार के इस्तेमाल से ही रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।
    • सेब के सिरका ना सिर्फ आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाता है,बल्कि आपके सिर से डैन्ड्रफ को भी दूर करता है। थोड़ी सी मात्रा में सेब का सिरका उँगलियों में लें और इससे सिर की मालिश करें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर एक सौम्य शैम्पू से इसे धो लें। यह सिर की मृत कोशिकाओं को दूर करता है।

    डेंड्रफ

    Image Source:- –https://currentnewsdainik.com/wp-content/uploads/2020/02/OWASI.jpg

    Dandruff home remedies – सावधानियाँ

    सिर को अच्छे तरह से साफ न करने से रुसी होने का खतरा रहता है इसलिए प्रतिदिन बाल को अच्छी तरह से धोएं और बाल को पूर्ण रूप से सुखाने के बाद ही उसमे कंघी करें। जिससे सिर में संक्रमण न होने पाए |

    सिर में पलने वाले यीस्ट बालो में लगाने वाले तेल को खा कर जीवित रहते है और पनपते है अत; रोजाना शैम्पू से बाल धोएं, जिससे सिर में यीस्ट को पनपने का अवसर न मिले|

    तेज गर्मी में बिना सिर को ढके बाहर घूमने से त्वाचा की नमी खो जाती है और त्वाचा में रुखा पन आ जाता है, जिससे रुसी होने का डर रहता है,खुले धूप में घूमने से बचना चाहिए|

    देखे इससे जुड़ा वीडियो :-https://youtu.be/o_1LVjz-3KE

    इन dandruff home remedies का इस्तेमाल नियमितरूप से करें आपको जल्द ही इसका अच्छा परिणाम दिखना शुरू हो जायेगा |

    Image Source : https://currentnewsdainik.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइन से पूछेगी सवाल

    वंदे मातरम् को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, क्या खड़ा होना है अनिवार्य?

    बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे करना होगा आवेदन

    असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

    Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा ‘हंटर’, अमित शाह ने दी देश के दुश्मनों को सख्त चेतावनी

    Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार को घेरा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.