Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » यूपी में डेयरी एवं पशुधन सेक्टर में 35 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, एक लाख से ज्यादा नौकरियां

    यूपी में डेयरी एवं पशुधन सेक्टर में 35 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, एक लाख से ज्यादा नौकरियां

    February 17, 2023 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लखनऊ : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से प्रदेश के विभिन्न सेक्टरों को नई गति मिलने जा रही है। 20 से अधिक सेक्टर में हुए 33.52 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेशों के धरातल पर उतरने के साथ ही प्रत्येक सेक्टर का कायाकल्प होना तय माना जा रहा है। वहीं सरकार का मुख्य फोकस जल्द से जल्द निवेशों को धरातल पर उतारते हुए कार्य शुरू कराने पर है। प्रदेश के बड़े सेक्टरों में से एक (Dairy And Livestock Sector) डेयरी एवं पशुधन में निवेशकों ने 35 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश पर सहमति जतायी है। इसमें डेयरी सेक्टर में 31 हजार करोड़ से अधिक, जबकि पशुधन में 44 सौ करोड़ से अधिक का निवेश उद्योग जगत करने जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि टीम बनाकर जल्द से जल्द सभी निवेशों को धरातल पर उतारने के कार्य में जुट जाएं। दोनों सेक्टर को मिलाकर एक लाख से भी ज्यादा नौकरियां जनरेट होने की बात कही जा रही है।

    इसे भी पढ़ें – जी-20 समिट के लिए सीईओ ने खींचा नोएडा-ग्रेनो को चमकाने का खाका, सभी कार्य तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य

    यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए डेयरी और पशुधन सेक्टर को मिले 35 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव को सुनियोजित कार्ययोजना के अंतर्गत धरातल पर उतारने के लिए पशुपालन विभाग के डायरेक्टर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। ये कमेटी अब इस बात को सुनिश्चित करेगी कि डेयरी सेक्टर में हुए 1051 एमओयू और पशुधन सेक्टर में हुए 1432 निवेश प्रस्तावों को कैसे जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि जल्द से जल्द प्रस्तावों को जमीन पर उतारते हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए अगर मदद की आवश्यक्ता हो तो औद्योगिक विकास विभाग और इन्वेस्ट यूपी की टीम के साथ मिलकर कार्य करें।

    इसे भी पढ़ें – 33.52 लाख करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने हेतु नियुक्त होंगे 105 उद्यमी मित्र, सीएम योगी ने दिए निर्देश

    Dairy And Livestock Sector – दरअसल प्रदेश में डेयरी और पशुधन का सेक्टर काफी व्यापक है। योगी सरकार का शुरू से ही दुग्ध उत्पादन, दुग्ध प्रसंस्करण और पशुधन संवर्धन को लेकर जोर रहा है। अब यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए इस सेक्टर को मिले 35 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों ने सरकार की उम्मीदों को बल प्रदान किया है। साथ ही साथ डेयरी और पशुधन सेक्टर में रोजगार के अवसर भी बड़े पैमाने पर खुलने जा रहे हैं। जिस तरह से एमओयू और निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, अगर अधिकारियों की टीम उसे धरातल पर उतार ले जाती है तो अकेले डेयरी सेक्टर में ही 72 हजार से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा। वहीं पशुधन सेक्टर में 32 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस प्रकार दोनों ही सेक्टर में एक लाख से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    Barabanki News: बाराबंकी में मानवता शर्मसार, पोस्टमार्टम के बाद देवरानी-जेठानी के शवों से गहने गायब; परिजनों का हंगामा

    Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की शाही बारात

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.