Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Dadri:एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर की हत्या, सिर में रॉड मार दिया वारदात को अंजाम – Senior Manager Of Airport Authority Of India Murdered In Dadri

    Dadri:एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर की हत्या, सिर में रॉड मार दिया वारदात को अंजाम – Senior Manager Of Airport Authority Of India Murdered In Dadri

    September 5, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Senior manager of Airport Authority of India murdered in Dadri

    सेटरिंग स्टोर
    – फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    चरखी दादरी में एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया में बतौर सीनियर मैनेजर तैनात एमसी कॉलोनी निवासी व्यक्ति की सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को सोमवार देर रात एमसी कॉलोनी स्थित एक सेटरिंग स्टोर पर अंजाम दिया गया और घटना मृतक के भाई के सामने हुई। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत के अनुसार

    पुलिस को दिए बयान में एमसी कॉलोनी निवासी अनुज कुमार ने बताया कि वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वो चार भाई थे जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। उसका बड़ा भाई अमित (45) एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया में सीनियर मैनेजर था। चार सितंबर को वो और अमित किसी घरेलू काम से बेरी तहसील गए थे। बेरी से आने के बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे वो सीएनजी भरवाने के लिए भैरवी जा रहे थे।

    उसी दौरान रास्ते में उन्हें कांहड़ा निवासी सुनील श्योराण उर्फ बबलू व दातोली निवासी सिंटी उर्फ नगेंद्र मिल गए। वो दोनों काली स्कोर्पियो में सवार थे। उनके पूछने पर अनुज ने बताया कि वो किसी काम से बेरी गए थे और अब सीएनजी भरवाने के लिए जा रहे है। इसके बाद उन्होंने दोनों को एमसी कॉलोनी स्थित सेटरिंग स्टोर पर पार्टी करने की बात कही। सीएनजी भरवाने के बाद अनुज और अमित सेटरिंग स्टोर पर पहुंच गए।

    गिलास में डली शराब और बीड़ी फेंकी मुंह पर

    अनुज ने बताया कि उन दोनों भाइयों को सुनील और सिंटी ने पार्टी करने का नाम लेकर सेटरिंग स्टोर पर बुलाया था। जब वो वहां पहुंचे तो सुनील और सिंटी के अलावा वहां तीन और व्यक्ति मौजूद थे। सुनील और सिंटी ने उन्हें शराब पीने के लिए पूछा तो अनुज व अमित ने मना कर दिया। इसके बाद सुनील ने गिलास में ली हुई शराब  दोनों भाइयों के मुंह पर फेंक दी। वहीं, सिंटी ने बीड़ी अमित के मुंह पर फेंक दी।

    कहासुनी के बाद निकाल लाए रॉड

    अनुज ने बताया कि शराब और बीड़ी फेंकने पर उनकी सुनील और सिंटी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वो लोहे की रॉड निकाल लाए और आते ही अमित के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनका बीच-बचाव किया। अमित को लहूलुहान देखकर हमलावर अपने तीसरे साथी रणबीर के साथ स्कोर्पियो में बैठकर फरार हो गए।

    रेफर करने पर रोहतक पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    सेटरिंग स्टोर पर मौजूद अन्य शख्स की मदद से अनुज ने अमित को पहले शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे रोहतक रेफर किया गया। रोहतक स्थित अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। 

    अधिकारी के अनुसार

    इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रोहतक पीजीआई में आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। -संदीप पिलानिया, जांच अधिकारी एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Highway Toll Rules: सावधान! हाईवे पर सफर के दौरान अब नहीं चलेगा कैश, परेशानी से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.