नई दिल्ली : पश्चिम दिल्ली के नांगलोई इलाके में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट (Cylinder Burst) के बाद दो मकान ढहने से सोमवार के एक शिशु समेत नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब पांच बजकर 15 मिनट पर घटना की सूचना दी गयी। एक अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने नौ लोगों को बाहर निकाला और उन्हें लोगों एवं पुलिस की मदद से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि सिलेंडर विस्फोट के कारण इमारतें ढही। दिल्ली नगर निगम और उपमंडलीय मजिस्ट्रेट (पंजाबी बाग) को घटना की सूचना दे दी गयी है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें – शराब घोटाले में सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने बताया कि नांगलोई के कुंवर सिंह नगर में दो मंजिला मकान ढहने से सात लोग घायल हो गए, जबकि एक मंजिल महान ढहने से दो लोग घायल हुए। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों और दमकल कर्मियों की मदद से घायलों को मलबे से निकाला गया और मंगोलपुरी में संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायलों में पांच साल का लड़का समेत पांच पुरुष और पांच साल तथा छह महीने की दो बच्चियों समेत चार महिलाएं शामिल हैं। सिंह ने बताया कि छह घायलों की हालत खतरे से बाहर है। दो लोगों को किसी और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक लड़की आईसीयू में भर्ती है। घटनास्थल पर अपराध और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के दलों को भी बुलाया गया।

इसे भी पढ़ें – सपा नेता आजम खान की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Cylinder Burst – पीड़ितों के पड़ोसी रवींद्र सिंह ने बताया कि विस्फोट के बाद घायलों को मलबे से निकाला गया।उन्होंने कहा कि हमने एक तेज आवाज सुनी और घटनास्थल की ओर भागे। जब हम पीड़ित सिमरन को बाहर निकाल रहे थे तो हमें बताया किया रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव था। यह घटना तब हुई जब उसने अपने बच्चे के लिए दूध गर्म करने के वास्ते चूल्हा जलाया। हमने पांच मिनट के भीतर बचाव अभियान शुरू कर दिया।

 

Exit mobile version