उमरिया : उमरिया के नौरोजाबाद से एक रिटायर्ड शिक्षक के बांसुरी के शौक के चलते उनके खाते से लाखों रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड हो गया. उनको क्या मालूम था कि साधारण सी दिखने (ordering flute online) वाली इन बांसुरी के लिए 2.50 लाख रुपए का फटका पड़ सकता है.
नौरोजाबाद के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक राजाराम चौहान बांसुरी बजाने के शौकीन हैं. उन्होंने चेन्नई की एक कंपनी से 4 बांसुरियां ऑनलाइन मंगवाई थी. इसके लिए राजाराम चौहान ने जैसे ही बांसुरी मंगवाने का ऑर्डर किया, उनके व्हाट्सएप पर रसीद आई और साथ में कूरियर को ट्रैक करने के लिए नंबर भी आया. यहां तक सब कुछ ठीक था, लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब तय समय के बाद भी उनका पार्सल नहीं पहुंचा, तो उन्होंने पार्सल की पोजीशन जानने के लिए उस लिंक को खोला.
इसे भी पढ़ें – मुरैना बना ‘रक्तचरित्र’! 6 दिन में दूसरी हत्या से दहला जिला, युवक को सीने में गोली मार दी मौत की सजा
इस लिंक पर क्लिक करते ही ठगी का सारा खेल शुरू हुआ. लिंक से उनको एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर उन्होंने पार्सल की जानकारी लेने के लिए कॉल किया. दूसरी तरफ फोन उठाने वाले ने खुद को कूरियर कंपनी का कर्मी बताया और कहा कि पार्सल में लिखा मोबाइल नंबर गलत है. नंबर ठीक कर देते हैं, उसके लिए एक छोटी सी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
ordering flute online – रिटायर्ड शिक्षक राजाराम उसकी बातों में आ गए. इसके बाद ठग ने उन्हें सबसे पहले नया मोबाइल नंबर दिया, जिससे उसने एक लिंक भेजा. उस लिंक पर क्लिक कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने निर्देश दिए. उधर से आश्वासन मिला सब ठीक है. पार्सल समय पर मिल जाएगा, पार्सल भी पोस्ट ऑफिस में पहुंच भी गया. लेकिन पार्सल के बहाने असली खेल तो उनके खाते में हो चुका था. कुछ समय बाद बैंक से फोन आता है कि उनके खाते से ढाई लाख रुपए निकल चुके हैं.
