रांची : एक विशेष पीएमएलए अदालत ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत बुधवार को पांच दिन के लिए बढ़ा दी। यह जानकारी वकीलों ने दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी (Custody Extended For Five Days) अध्यक्ष सोरेन को दो फरवरी को विशेष पीएमएलए (धन शोधन रोकथाम अधिनियम) अदालत ने पांच दिन की ईडी हिरासत में भेजा था। सोरेन की ईडी हिरासत बुधवार को समाप्त हो गई।
इसे भी पढ़ें – झारखंड में चंपई सोरेन की होगी सरकार, आज लेंगे के मुख्यमंत्री पद की शपथ
Custody Extended For Five Days – सोरेन की ओर से पेश महाधिवक्ता राजीव रंजन ने संवाददाताओं से कहा, प्रवर्तन निदेशालय ने सात दिन की हिरासत का अनुरोध किया था, जिसका हमने यह कहते हुए विरोध किया कि और हिरासत की जरूरत नहीं है क्योंकि उनसे पहले ही 20 जनवरी को आठ घंटे और 31 जनवरी को भी आठ घंटे की पूछताछ की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनसे पांच दिनों में 120 घंटे की पूछताछ हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें – सीएम हेमंत सोरेन से आज दोपहर एक बजे CM आवास पर ED करेगी पूछताछ
महाधिवक्ता ने कहा, इसलिए, और हिरासत की कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन उन्होंने जांच के इस दायरे को अपराध के मामले से परे विस्तारित करने की कोशिश की है। हम कहते रहे हैं कि उनके (ईडी) पास अपराध से परे किसी भी चीज की जांच करने की शक्ति और अधिकार क्षेत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिसूचित अपराध में शामिल 8.5 एकड़ जमीन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आज की याचिका में, उन्होंने (ईडी) कुछ अन्य चैट का उपयोग किया है, जिनका वर्तमान भूमि सौदे से कोई लेना-देना नहीं है, जिसमें उन्हें गिरफ्तार किया गया है… वे आगामी लोकसभा चुनाव
के मद्देनजर उन्हें हिरासत में रखना चाहते हैं।

