Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जजों की लीव रद्द करने की जानें वजह
    • Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के संदिग्ध को मारी गोली
    • Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबारी
    • आप सरकार मार्च में लगातार पांचवां लोक-हितैषी बजट पेश करेगी, हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
    • आप नेताओं ने अमृतसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिखाए काले झंडे
    • भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति के ऐतिहासिक परिणाम सामने आने लगे, सरकारी स्कूलों के 305 विद्यार्थियों ने पास किया जेईई मेन्ज़: हरजोत सिंह बैंस
    • हरजोत बैंस ने इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट एक्सपो में पंजाब के स्कूलों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित संभावनाओं को तलाशा
    • पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, February 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    February 22, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: सुबह तड़के नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और दहशत का माहौल है. घटना रविवार सुबह करीब 8:30 बजे नारायणपुर थाना इलाके के धरमपुर मोड़ के पास घटी. दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने एक आदमी को गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद अपराधी हवा में फायरिंग करते हुए भाग गए.

    डाक्टरों ने मृत घोषित किया

    घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक का नाम फुरकान है जो धर्मपुर गांव का रहने वाला था. रोज सुबह की तरह फुरकान चाय पीने बाहर गया था, इसी दौरान मोटरसाइकिल से तीन नकाबपोश अपराधी आए और उसे गोली मार दी, जिससे वह वहीं पर गिर गया. घटना के बाद किसी तरह स्थानीय लोग फुरकान को सदर अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    घटना के बाद इलाके में दहशत

    घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई. सरेआम गोलीबारी की घटना से इलाके के लोग सहम गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं. घटना के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है.

    क्या कहते हैं ग्रामीण

    घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि फुरकान हमेशा की तरह सुबह टहलने और चाय पीने के लिए गया था, इसी दौरान तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए और उसको गोली मारकर फरार हो गए.

    क्या कहती है पुलिस
    इस मामले को लेकर जब संबंधित नारायणपुर थाना के प्रभारी से संपर्क कर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सुबह अपराधियों द्वारा गोली चलाने की सूचना मिली, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है. फिलहाल इस घटना को लेकर जांच की जा रही है. उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है कि आखिर इसके पीछे क्या कारण है और अपराधी कौन हैं. अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

    फिलहाल इस घटना के बाद से लोगों में जहां भय का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोग प्रशासन से कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी ने जताई नाराजगी

    Babulal Marandi FIR: गिरिडीह के होटल में बैठक करने पर बाबूलाल मरांडी समेत 50 पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

    Jharkhand Municipal Election: निकाय चुनाव के लिए मतदान कल, डिस्पैच सेंटर्स से पोलिंग पार्टियां रवाना

    Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति

    Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर परेशान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.