Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 30 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

    मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 30 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

    May 15, 2024 दिल्ली 2 Mins Read
    मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 30 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया को बुधवार को भी राहत नहीं मिली। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। इसके बाद अदालत ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि अब मनीष सिसोदिया दिल्ली में वोटिंग से पहले जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। बता दें कि दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। अब अगली सुनवाई 30 मई को होगी।

    इसे भी पढ़ें – सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल से बदसलूकी, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

    ईडी केस में बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

    वहीं, सिसोदिया पर सीबीआई की ओर से दर्ज कराए गए आरोपों को तय करने के लिए आज राउज एवेन्यू कोर्ट में भी सुनवाई होगी। मामले में पिछली सुनवाई 7 मई को हुई थी, जिसमें सिसोदिया की न्यायिक हिरासत आज यानी 15 मई तक बढ़ा दी गई थी, जबकि ईडी की ओर से दाखिल किए गए केस में हिरासत 21 मई तक बढ़ाई गई। वहीं, मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सिसोदिया की तरफ से दाखिल जमानत याचिकाओं को सुनवाई हुई। इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

    बता दें कि 8 मई को हाईकोर्ट ने ईडी और सीबीआई दोनों को सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था। सुनवाई में ईडी ने सिसोदिया की जमानत का विरोध किया था और कहा था कि पूरी आम आदमी पार्टी को इस मामले में आरोपी बनाया जाएगा। हालांकि ईडी ने कहा कि ऐसा वे अगली चार्जशीट में करेंगे।

    इसे भी पढ़ें – चीफ सेक्रेटरी और MLA के बाद अब केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल को पिटवाया : मनजिंदर सिंह सिरसा

    पिछले साल फरवरी में किया था गिरफ्तार

    मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को सीबीआई ने करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने भी उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं। 7 मई 2024 को सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ाई गई। उधर, दिल्ली कोर्ट ने एक्साइज ड्यूटी स्कैम केस में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 21 मई तक के लिए बढ़ा दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा

    दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत

    तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट

    दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! ‘लखपति बिटिया’ योजना का आगाज, अब मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद

    काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में ‘तांत्रिक’ कनेक्शन से हड़कंप, कार में मिली थीं 3 लाशें

    एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास! एक साल में कीं 10 हजार सर्जरी, रोबोटिक ऑपरेशन में भी बनाया रिकॉर्ड

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.