जम्मू-कश्मीर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शुरू की गई स्मार्ट बस सेवा भारी घाटे में चल रही है. सूबे की सरकार ने खुद इस बात को माना है. सरकार के मुताबिक स्मार्ट बस सेवा से काफी वित्तीय (loss to the government) नुकसान हो रहा है. श्रीनगर और जम्मू संभाग में इसके संचालन पर रोजाना करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है.
इसे भी पढ़ें – फारूक अब्दुल्ला का सनसनीखेज बयान: ‘BJP ने हमें राज्यसभा सीट के लिए डील ऑफर की थी
loss to the government – यह खुलासा तब हुआ जब कंगन के विधायक मियां मेहर अली ने चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान परियोजना के वित्तीय प्रदर्शन का ब्यौरा मांगा. एक लिखित जवाब में, सरकार ने खुलासा किया कि पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई इलेक्ट्रिक बस सेवा भारी घाटे में चल रही है.
इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! क्रॉस वोटिंग ने पलटा खेल, रोमांचक सीट पर खिला ‘कमल
