महाराष्ट्र में अजित पवार के भतीजे और NCP विधायक रोहित पवार ने बेंगलुरु में ‘जीरो FIR’ दर्ज कराई थी. ये FIR बारामती एयरपोर्ट के पास क्रैश हुए विमान को लेकर की गई थी. अब CID इस एफआईआर को 28 जनवरी को हुए विमान हादसे की अपनी चल रही जांच में शामिल करेगी. इस हादसे में तत्कालीन महाराष्ट्र के (conspiracy or accident) उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई थी. रविवार को एक वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से इसकी जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें – नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरामद

रोहित पवार ने उस जानलेवा हादसे के कुछ हफ्ते बाद, पिछले महीने ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ की धारा 173 के तहत ‘जीरो FIR’ दर्ज करवाई थी. पुलिस के मुताबिक बाद में इस शिकायत को पुणे जिले के बारामती तालुका पुलिस स्टेशन को भेज दिया गया. वहां पुलिस ने इसे आगे CID को सौंप दिया है. AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) भी जांच की भूमिका में काम कर रहा है.

इसे भी पढ़ें – बकरी का जिगर और श्मशान की राख… मुंबई में फर्जी तांत्रिक की ‘अघोर साधना’, जानें ठगी का पूरा खेल

conspiracy or accident – इस प्लेन हादसे से जुड़ी जांच नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) भी शामिल है. उसने 28 फरवरी को FIR रिपोर्ट को जमा किया था. इस पूरे मामले में अब सीआईडी जांच में नया एंगल जुड़ गया है. ZERO FIR के शामिल होने से हादसे की असली वजहों तक पहुंचने के लिए जांच और बेहतर तरीके से हो सकेगी.

Share.
Exit mobile version