Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महिलाओं की सेहत मान सरकार की प्राथमिकता!‘नवी दिशा’ से पंजाब की 13 लाख से ज़्यादा महिलाएं पा रही हैं हर महीने मुफ्त सैनिटरी पैड

    महिलाओं की सेहत मान सरकार की प्राथमिकता!‘नवी दिशा’ से पंजाब की 13 लाख से ज़्यादा महिलाएं पा रही हैं हर महीने मुफ्त सैनिटरी पैड

    November 12, 2025 पंजाब 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    23 ज़िलों के 27,313 केंद्रों से 13.65 लाख महिलाओं तक पहुँची ‘नवी दिशा’ — ₹14.04 करोड़ की लागत से 3.68 करोड़ से ज़्यादा मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित, हर घर तक मान सरकार की सेहत की डिलीवरी!

    चंडीगढ़, 9 नवंबर, 2025

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में महिलाओं के स्वास्थ्य, गरिमा और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिसने लाखों ज़िंदगियाँ बदल दी हैं। ‘नवी दिशा’ योजना आज पंजाब की हर बेटी और महिला के आत्मसम्मान की पहचान बन चुकी है। यह योजना स्पष्ट रूप से दिखाती है कि मान सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि ज़मीनी स्तर पर काम करती है। सरकार का सुस्पष्ट मानना है कि महिलाओं के लिए स्वास्थ्य कोई विकल्प नहीं, बल्कि पहली ज़रूरत है!

    ‘नवी दिशा’ योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण और मान-सत्कार के साथ जीवन जीने का मौका देना है। सरकार समझती है कि माहवारी एक कुदरती बदलाव है, लेकिन साफ-सफाई की कमी के कारण महिलाएं और किशोरियाँ कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती थीं। इस महिला-उन्मुख योजना के माध्यम से, आज भी, राज्य के 23 ज़िलों के 27,313 आंगनवाड़ी केंद्रों से हर महीने ज़रूरतमंद महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त 9 सैनिटरी पैड दिए जा रहे हैं।

    यह योजना पूरे पंजाब में सक्रिय रूप से चल रही है, जिसमें लगभग 13 लाख 65 हज़ार (13,65,650) लाभार्थी महिलाएं और किशोरियाँ हर महीने जुड़ी हुई हैं। इन पैड्स को 27,313 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दिन-रात जुटी रहकर घर-घर जाकर पहुँचाया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि कोई भी जरूरतमंद महिला इस सुविधा से वंचित न रहे।

    मान सरकार की ‘नवी दिशा’ योजना ने गाँव और शहरों की लाखों महिलाओं के जीवन को बदल दिया है। खास तौर पर गाँव की महिलाएँ इस योजना से बहुत खुश हैं और दिल से मान सरकार को धन्यवाद कर रही हैं। गाँव की गुरप्रीत कौर कहती हैं, “पहले पैसे नहीं होते थे, पुराने कपड़े इस्तेमाल करते थे, बीमार पड़ जाती थी। अब मान साहब की वजह से हर महीने पैड घर आ जाता है, न शर्म न झिझक! आंगनवाड़ी दीदी घर-घर आकर यह सुविधा देती हैं और हमारा पूरा ख्याल रखती हैं।” यह आवाज़ सिर्फ गुरप्रीत की नहीं, बल्कि पंजाब की लाखों महिलाओं की है, जो आज कह रही हैं कि मान सरकार ने उनकी ज़िंदगी आसान कर दी।

    यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि लाखों ज़िंदगियों से जुड़ा अभियान है। अब तक कुल 3 करोड़ 68 लाख 72 हज़ार 550 (3,68,72,550) से ज़्यादा पैड पंजाब की महिलाओं तक पहुँच चुके हैं। इतने पैड वितरण का मतलब है कि लाखों परिवारों में बीमारी का डर खत्म! इस नेक काम पर सरकार ने अब तक ₹14 करोड़ 4 लाख (₹14.04 करोड़) रुपये खर्च किए हैं, और यह हर रुपया सीधे महिलाओं की सेहत और आत्मविश्वास पर लगा है। यह निवेश सरकार की पक्की नीयत को दिखाता है।

    इन सैनिटरी पैड्स की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि ये 100% बायोडिग्रेडेबल हैं। ये पैड पूरी तरह से प्राकृतिक ढंग से नष्ट होने वाले कपड़े से बनाए गए हैं, जो मिट्टी में खुद घुल जाते हैं। इस तरह, न तो पर्यावरण को कोई नुकसान पहुँचता है, न ही महिलाओं को केमिकल का डर रहता है। यह पहल साबित करती है कि सरकार न केवल स्वास्थ्य के प्रति सजग है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देती है।

    ‘नवी दिशा’ ने समाज में जागरूकता की एक नई लहर दौड़ा दी है। अब गांवों और कस्बों में खुलकर बात होती है कि माहवारी कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। स्वच्छता से संक्रमण दूर होता है, आत्मविश्वास ऊंचा होता है, और महिलाएं अपनी सेहत को लेकर सजग रहती हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का मानना है कि “स्वास्थ्य कोई विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता है” और यही सोच इस योजना की नींव है।

    ‘नवी दिशा’ योजना यह साबित करती है कि मान सरकार हर वर्ग की महिलाओं की सेहत और गरिमा को सबसे ऊपर रखती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    राजनीति के अखाड़े में उतरे ‘खेड़ी वाले बाबा’! जानें किस पार्टी का थामेंगे दामन, सियासी गलियारों में हलचल

    विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

    पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है – कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

    शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.