- महिलाओं के लिए 40% शीट आरक्षित
लखनऊ। यूपी में चुनावी बिगुल बज चुका है। हर पार्टी अपनी-अपनी तरह से राज्य में जीत का परचम लहरा रहे हैं। वहीं अब प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस चुनावी जंग में उतर चुकी हैं। इसके साथ ही वह चुनावी योजनाओं का एक पिटारा भी साथ लायी हैं।
आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को लखनऊ में घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए महिला उम्मीदवारों के लिए 40% टिकट आरक्षित रखेगी।
इसके साथ ही महिलाओं को राजनीति में अपने योगदान देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि, “यहां आपकी रक्षा करने वाला कोई नहीं है। केवल वे जो आपकी रक्षा करने की बात करते हैं, वे सुरक्षित हैं, लेकिन आप नहीं।”
वहीं प्रियंका ने यह भी घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के सभी 403 निर्वाचन क्षेत्रों से 15 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि, “मैं महिलाओं से राजनीति में आने और मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का आग्रह करता हूं। हम सब मिलकर इस देश और इस राज्य की राजनीति को बदलेंगे।
वहीं वर्तमान सरकार पर तंच कसते हुए प्रियंका ने कहा कि, “सरकार सोचती है कि 2,000 रुपये और गैस सिलेंडर सब कुछ ठीक कर देता है…। लेकिन इस तरह हमें मजबूत महिला उम्मीदवार मिलेंगे और हम उनका समर्थन करेंगे। अगर अभी नहीं तो वे अगले चुनाव तक और मजबूत हो जाएंगे।”
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार समिति के प्रमुख पीएल पुनिया ने कहा था कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव अभियान का “चेहरा” होंगी।