नई दिल्ली : कांग्रेस ने उसकी योजनाओं की नकल करने के (Congress On AAP) आम आदमी पार्टी के आरोपों और दिल्ली तथा पंजाब में चुनाव न लड़ने की उसकी सलाह पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप के नेता सौरभ भारद्वाज थोड़े निराश हैं। कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, हम देने या लेने में विश्वास नहीं करते हैं। यह हमारी कार्यप्रणाली नहीं है कि आप एक लेते हैं और मैं दो लेता हूं। हम उस तरह बात नहीं करते। हम उन सभी को साथ लेकर चलते हैं जो लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए खड़े हैं और देश के संविधान में विश्वास रखते हैं। और जो देश को आगे ले जाने और इसे आत्मनिर्भर बनाने में विश्वास रखते हैं, हम उनके साथ काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें – AAP कार्यकर्ता असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें : केजरीवाल

Congress On AAP – आप नेता पर निशाना साधते हुए वल्लभ ने कहा, मैं नकलची बंदर पर कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि सौरभ भारद्वाज थोड़े निराश हैं। आप को कर्नाटक में 0.1 फीसदी वोट मिले जो नोटा से कम है। वह थोड़ा चिंतित हैं और उन्हें बचकानी बातें नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, यह हमारे शासन का मॉडल नहीं है। हमारा शासन मॉडल महिलाओं को सशक्त बनाना है, कानून के शासन का पालन करना है और यह सुनिश्चित करना है कि लोकतंत्र मजबूत हो।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

हमने कर्नाटक में अपना इरादा दिखाया है जहां महिलाएं मुफ्त यात्रा कर रही हैं। हमारा शासन मॉडल वह नहीं है जिसमें नशे में धुत मुख्यमंत्री फ्रैंकफर्ट पहुंचता है और उसे उड़ान भरने के लायक नहीं समझा जाता है और उनके दो मंत्री अलग-अलग मामलों में सलाखों के पीछे हैं। उनका इशारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़ी एक घटना से था जिसमें वह नशे में धुत पाए गए थे और उन्हें विमान में सवार होने से रोक दिया गया था। उन्होंने आप नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया का भी जिक्र किया जो इस समय जेल में हैं।

Share.
Exit mobile version