हरियाणा विधानसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. शुक्रवार को चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायकों के साथ-साथ नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी सरकार पर हमला बोला. दूसरी ओर सरकार की ओर से भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया और करारा जवाब भी दिया. सीएम ने कहा है कि (sangram on vande mataram) वंदे मातरम पर ये केवल एक चर्चा नहीं है, ये हमारे राष्ट्र की आत्मा है.
चर्चा में हिस्सा लेते हुए नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वंदे मातरम को विवादित नहीं बनाना चाहिए. हम सभी के पूर्वजों ने इसके लिए त्याग किया है. वंदे मातरम में अब कोई बदलाव नहीं हो सकता. ये हमारी मां है, और एक मां के लिए उसके सभी बेटे बराबर होते हैं, वंदे मातरम का कोई विरोध नहीं कर रहा है.
इसे भी पढ़ें – CM ने No confidence motion को लेकर किया खुलासा, बोले- प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हस्ताक्षर ही नहीं….
जब सीएम नायब सैनी ने कहा कि 150 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जब उस समय के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को अपनी कुर्सी डोलती हुई नजर आई. नेहरू का नाम सुनते ही कांग्रेस ने फिर हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद सदन में मार्शल बुलाए गए और नेम किए गए कांग्रेस विधायकों को बाहर ले जाने के लिए कहा गया. हंगामा इतना बढ़ गया है कि कांग्रेस विधायक वेल तक पहुंच गए.
sangram on vande mataram – मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज ये बहुत गर्व की बात है कि ये महान सदन वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर इस पर चर्चा कर रहा है. मैं इस सदन के सभी सदस्यों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने इस चर्चा में भाग लिया, जिसमें विपक्ष के कई नेता भी शामिल हैं. वंदे मातरम एक ऐसा मंत्र है जिसके जयघोष ने देश की आजादी के आंदोलन में एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया.
