नई दिल्ली : भारतीय संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोकसभा में दो दिन चर्चा के बाद सोमवार को राज्यसभा में इसके महत्व और विरासत पर दो दिवसीय बहस शुरू हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चर्चा की शुरुआत की जबकि पर्यावरण मंत्री
भूपेंद्र यादव कल 17 दिसंबर को (Congress Misused The Constitution) इसका समापन करेंगे।
इसे भी पढ़ें – ‘फिलिस्तीन’ लिखा हैंडबैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी, फोटो वायरल
Congress Misused The Constitution – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा, “हमारे संविधान के 75 साल पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर मुझे यह अवसर दिए जाने पर मैं बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस करती हूं। मैं संविधान सभा के 389 सदस्यों विशेष रूप से उन 15 महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करके शुरुआत करती हूं, जिन्होंने तीन साल से भी कम समय में भारत के संविधान को बहुत ही चुनौतीपूर्ण माहौल में तैयार करने की कठिन चुनौती का सामना किया। आज हमें इस बात पर बेहद गर्व है कि भारत का लोकतंत्र कैसे बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें – मुर्मु और मोदी ने विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा, “द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 50 से अधिक देश स्वतंत्र हो गए थे और उनका अपना संविधान था। लेकिन कई देशों ने अपने संविधान में बदलाव किया, न केवल संशोधन किया बल्कि अपने संविधान की पूरी विशेषता को ही बदल दिया। लेकिन हमारा संविधान समय की कसौटी पर खरा उतरा है और निश्चित रूप से इसमें कई संशोधन हुए हैं।”

