Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार
    • रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
    • धमतरी में पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को इस दिन पिलाई जाएगी दवा
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र: प्रश्नकाल से लेकर बजट अनुदान तक विपक्ष सरकार पर करेगा प्रहार, हंगामे के आसार
    • रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन विस्तार से प्रभावित किसानों का फूटा गुस्सा, वर्तमान बाजार मूल्य पर मुआवजा और नौकरी की मांग
    • बिलासपुर में बड़ा हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बस
    • एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड विवाद: सदन में भाजपा विधायक बनाम सरकार, जांच की मांग
    • कोपरा जलाशय को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, विदेशी पक्षियों का बना आरामगाह
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, December 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिमाचल प्रदेश में 26 नेताओं ने छोड़ा हाथ का साथ, कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

    हिमाचल प्रदेश में 26 नेताओं ने छोड़ा हाथ का साथ, कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

    November 8, 2022 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Congress Leaders Join BJP
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। मतदान से महज चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर खंड समेत कांग्रेस के 26 नेता (Congress Leaders Join BJP) सोमवार को सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गए। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। हिमाचल में केवल एक चरण में वोटिंग होगी। इसके लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।कांग्रेस के इन सभी 26 नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी सुधन सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद भी मौजूद थे।

    इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुंदरनगर में भरी हुंकार, बीजेपी के लिए माँगा एक और मौका

    भाजपा से हाथ मिलाने वालों में कांग्रेस के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर, पूर्व सचिव आकाश सैनी, पूर्व पार्षद राजन ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मेहता, मेहर सिंह कंवर, युवा कांग्रेस राहुल नेगी, जय मां शक्ति सामाजिक संस्थान अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, नरेश वर्मा, चमयाना वार्ड सदस्य योगेंद्र सिंह, टैक्सी यूनियन सदस्य राकेश चौहान, इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज शिमला के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र शर्मा, राहुल रावत, सोनू शर्मा, अरुण कुमार, शिवम कुमार, गोपाल ठाकुर शामिल हैं।उनके साथ पाला बदलने वाले अन्य लोगों में चमन लाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव मुनीश मंडला, बालकृष्ण बॉबी, सुनील शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, संदीप समता और रवि शामिल हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के सभी नए कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    इसे भी पढ़ें – सत्ता में आये तो हिमाचल के लोगों को एक लाख नौकरियां देंगे – प्रियंका गाँधी

    Congress Leaders Join BJP – उन्होंने कहा कि आइए हम भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए मिलकर काम करें। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की जीत पर भरोसा जताया और कहा कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करती है।इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, “रिवाज बदल रहा है, आज शिमला के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों सहित कई साथियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा। भाजपा परिवार में आप सभी का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन। आइये, भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए एकजुटता के साथ कार्य करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

    हिमाचल: चंबा में बड़ा हादसा! छत पर डांस के दौरान हादसा, 25 लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

    शिमला के संजौली में बड़ा विवाद! हिंदू संगठन ने चेताया- ‘मस्जिद में नहीं होने देंगे जुमे की नमाज’, शस्त्र पूजा कर दिया सख्त संदेश

    हिमाचल प्रदेश में विकास की नई इबारत, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’का लोकार्पण

    दुबई एयर शो में देश के वीर को सलाम! विंग कमांडर ‘नमांश’ शहीद, कैसे हुआ हादसा, जानकर हर कोई स्तब्ध

    हिमाचल में संजौली मस्जिद विवाद! हिंदू संगठन की मांग पर अड़े रहने के कारण जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.