Congress Leaders House Arrested : कांग्रेस का आज किसानों के समर्थन में अलीगढ़ जंक्शन पर रेल रोको आंदोलन प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अलीगढ़ प्रशासन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट किया है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरांग देव को भी उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया है ताकि वह स्टेशन पर ना जा सके। उनके घर के बाहर भी पुलिस काफी तादाद में खड़ी है।
गौरांग देव ने बताया कि जिस प्रकार से हम देख रहे हैं दिल्ली के बॉर्डर पर किसान हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र की इस अंधी बहरी सरकार को जिसने काले कानून को किसानों पर जबरन थोपा गया है इससे किसान धरने पर बैठे हुए हैं। हमारा भी फर्ज बनता है कि जो अन्नदाता है देश का, उसके साथ अन्याय ना हो। यह कांग्रेस की प्राथमिकता है। तो हमने रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया था। जिला कांग्रेस कमेटी की पूरी टीम जिला कार्यालय के लिए कूच कर रही थी। लेकिन सुबह मैंने देखा कि रात से ही पुलिस मेरे घर के बाहर से चौकसी लगाए हुए हैं। अभी तमाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हैं वह मेरे घर के बाहर है।
इसे भी पढ़े – BJP to use same tactics in Bihar and UP : बिहार की रणनीति से भाजपा उत्तर प्रदेश में भी फतह करेगी !
Congress Leaders House Arrested : यह बहुत ही दुखद निंदनीय है ।क्योंकि किसान की लड़ाई को दबाने का काम किया जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या और देश के साथ गद्दारी है। हमें हाउस अरेस्ट करने की फिराक में है जिला प्रशासन, लेकिन हम लोगों ने आज प्रण ले रखा है कि हम रेल रोको आंदोलन को सफल बनाएंगे। हमारी पूरे जिले की टीम आज रेलवे स्टेशन पर जाए बिना नहीं मानेगी। चाहे प्रशासन क्यों ना हम लोग को हाउस अरेस्ट कर दे या हमें जेल भेज दें।
नए कृषि बिल (APMC Bill) के खिलाफ जारी किसान आंदोलन (Kisan Andolan) पर आक्रोशित समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं ने .सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आह्वान पर कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए. इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस ने सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.