आप पंजाब ने कांग्रेसी नेता गुरकीरत सिंह उर्फ कालू के बटाला में कथित तौर पर हेरोइन लेते पकड़े जाने और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस पर (exposed real face of party) तीखा हमला किया है।
इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि गुरकीरत कालू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का करीबी साथी माना जाता है और दोनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
इसे भी पढ़ें – इंसानियत शर्मसार : 22 पिल्लों को जहर मिले लड्डू खिलाकर मारने की कोशिश, 5 की तड़प-तड़प कर मौत
धालीवाल ने कहा कि कांग्रेसी नेता हर बात पर लेक्चर देते रहते हैं, लेकिन उनके अपने लोग नशों के साथ पकड़े जा रहे हैं। यह कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘आप’ सरकार ने नशों के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है और किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। धालीवाल ने जोर देकर कहा कि चाहे कोई बड़ा हो या छोटा, जो भी नशा बेचेगा या नशा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून अपना काम करेगा।
exposed real face of party – उन्होंने पार्टी नेतृत्व से जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि पार्टी में अहम पदों पर बैठे नेताओं के नाम बार-बार नशों से क्यों जुड़ रहे हैं।


