पंजाब में नगर निगम चुनावों के बाद राजनीति पार्टियों में दलबदल लगातार जारी है। जालंधर, लुधियाना व अमृतसर के मेयर चुन लिए गए हैं, जोकि आम आदमी पार्टी के बने। अब सबकी नजरें फगवाड़ा (Congress Got A Big Shock) मेयर पर टिकी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फगवाड़ा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
इसे भी पढ़ें – पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, SHO के तबादले… जानें किसे कहां किया नियुक्त
Congress Got A Big Shock – दरअसल, 3 कांग्रेसी पार्षदों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर से ‘आप’ सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने तीनों कांग्रेसी पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का, रामपाल उप्पल व ब्लाक कांग्रेक के प्रधान मुनीश प्रभाकर हैं। इसी तरह अब आप के पास पार्षदों की संख्या 18 हो गई है, लेकिन बहुमत के लिए 26 पार्षदों की जरूरत है। वहीं अगर दूसरी पार्टियों की बात करें तो कांग्रेस-बसपा गठबंधन के पास पार्षदों की संख्या 23 रह गई है।