कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी और राहुल गांधी राज्य के पाकुड़ जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें – झारखंड में 8 आईएएस का तबादला, राजीव अरुण एक्का फिर बने सीएम के अपर मुख्य सचिव
13 जिलों से गुजरेगी यात्रा
कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो चरणों में होगी, जिसमें आठ दिनों की अवधि में 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ठाकुर ने कहा, “झारखंड में यात्रा की तारीखें तय हो गई हैं। यह दो फरवरी को पाकुड़ जिले से राज्य में प्रवेश करेगी।”
इसे भी पढ़ें – झारखंड में साइबर अपराधियों पर लगाम, 8,600 से अधिक बैंक खाते सील किये गये
20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी यात्रा
उन्होंने कहा कि पार्टी की सभाएं और रैलियां कहां-कहां होंगी, इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। तैयारियों का जायजा लेने के लिए, ठाकुर और कांग्रेस की राज्य इकाई के अन्य वरिष्ठ नेता विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा, “तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए हम पहले ही रामगढ़, धनबाद, देवघर, दुमका और पाकुड़ का दौरा कर चुके हैं।” यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से आरंभ हुई थी जो 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

