Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोल्ट्री फार्म की आड़ में बन रही थी MD ड्रग्स, 3 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार।
    • Jabalpur Murder Case: जबलपुर में घोड़ी हटाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, शादी से लौटते समय हुआ हमला
    • LPG Cylinder Raid: शादियों में बर्तन के साथ हो रही थी अवैध गैस सिलिंडर की सप्लाई, प्रशासन ने जब्त किए 30 LPG सिलिंडर
    • IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, ये रही पैकेज की पूरी डिटेल।
    • बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
    • IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद ‘पुराने प्यार’ को किया किस।
    • 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना
    • बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ज़रूरी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना

    31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना

    March 31, 2026 व्यापार 3 Mins Read
    Financial Deadline
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    यह वित्त वर्ष 2025-26 आज यानी 31 मार्च 2026 को खत्म हो रहा है. ऐसे में आपकी फाइनेंशियल हेल्थ से जुड़ी कुछ बाते हैं, कुछ डेडलाइन हैं जिनके बारे में जानना बहुत जरूरी है. अगर आपने बचे हुए (Financial Deadline) कामों को आज पूरा नहीं किया तो बाद में आपको टैक्स, ब्याज या पेनल्टी के रूप में नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसलिए समझदारी इसी में है कि आप उन कामों को आज के आज निपटा लें.

    1. एडवांस टैक्स का हिसाब करें

    अगर आपकी कुल टैक्स देनदारी 10,000 रुपये से ज्यादा बनती है, तो आपको साल के दौरान एडवांस टैक्स भरना जरूरी होता है. कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना महंगा पड़ सकता है. अगर आपने समय पर एडवांस टैक्स जमा नहीं किया है, तो आपको ब्याज देना पड़ सकता है. साथ ही, 31 मार्च तक कुल टैक्स का बड़ा हिस्सा जमा न होने पर अतिरिक्त ब्याज भी लग सकता है. इसलिए तुरंत अपना टैक्स कैलकुलेशन करें और जो भी बकाया हो, उसे जल्द से जल्द जमा कर दें.

    2. टैक्स बचाने का आखिरी मौका

    अगर आप पुराने टैक्स सिस्टम में हैं, तो अभी भी आपके पास टैक्स बचाने का मौका है. आप कुछ खास स्कीम्स में निवेश करके अपनी टैक्स देनदारी कम कर सकते हैं. जैसे PPF, ELSS, लाइफ इंश्योरेंस, NSC और टैक्स सेविंग FD में निवेश करने पर आपको अच्छी-खासी छूट मिल सकती है. इसके अलावा NPS में अतिरिक्त निवेश करने पर भी आपको अलग से फायदा मिलता है. हेल्थ इंश्योरेंस लेने या उसका प्रीमियम भरने पर भी टैक्स में राहत मिलती है. इसलिए बिना देर किए इन विकल्पों का फायदा उठाएं.

    3. नौकरी बदली है तो यह काम न भूलें

    अगर आपने इस साल नौकरी बदली है, तो एक जरूरी काम है जिसे अक्सर लोग भूल जाते हैं. आपको अपने नए ऑफिस को पिछली नौकरी की सैलरी की जानकारी देनी चाहिए. ऐसा न करने पर आपके टैक्स की सही गणना नहीं हो पाती और बाद में ITR भरते समय आपको अतिरिक्त टैक्स देना पड़ सकता है. इसलिए समय रहते यह जानकारी जरूर साझा करें.

    4. PPF और सुकन्या खाते को एक्टिव रखें

    बहुत से लोग PPF या सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलते हैं, लेकिन उसमें हर साल न्यूनतम रकम जमा करना भूल जाते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका खाता निष्क्रिय हो सकता है. इसे दोबारा चालू कराने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है. इसलिए सुनिश्चित करें कि आप साल खत्म होने से पहले इसमें जरूरी न्यूनतम राशि जरूर जमा कर दें.

    5. MSME पेमेंट में न करें देरी

    अगर आप बिजनेस करते हैं और छोटे या मझोले उद्योगों से सामान या सेवाएं लेते हैं, तो उनका भुगतान समय पर करना बहुत जरूरी है. तय समय सीमा के भीतर पेमेंट न करने पर आपको टैक्स में उस खर्च का फायदा नहीं मिलेगा, जिससे आपकी टैक्स देनदारी बढ़ सकती है. इसलिए अपने सभी बकाया पेमेंट्स का मिलान करें और समय पर क्लियर करें.

    6. कैपिटल गेन और लॉस का रखें ध्यान

    आज अपने निवेश का पूरा हिसाब जरूर देखें. आपने शेयर या म्यूचुअल फंड से कितना मुनाफा कमाया या नुकसान उठाया, यह जानना जरूरी है. अगर कहीं नुकसान हुआ है, तो उसे मुनाफे के साथ एडजस्ट (Financial Deadline) करके आप टैक्स बचा सकते हैं. इस प्रक्रिया को समझदारी से अपनाने पर आपकी कुल टैक्स देनदारी कम हो सकती है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    क्या है कोरोना का नया Cicada वैरिएंट? जानें इसके लक्षण और भारत पर पड़ने वाला असर

    रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर! डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, करेंसी मार्केट में हड़कंप

    RBI New Rules for Online Payment: ऑनलाइन पेमेंट पर आरबीआई का नया सुरक्षा कवच, अब फ्रॉड से बचेगा आपका पैसा

    Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मची खलबली

    पश्चिमी यूपी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात! कुछ ही हफ्तों में 4 मेगा प्रोजेक्ट्स शुरू

    “देश में दो ही खलनायक: पहला मुसलमान, दूसरा सवर्ण”, जानें बृजभूषण शरण सिंह ने ऐसा क्यों कहा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.