नई दिल्ली : दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिन और (Cold Outbreak Continues) कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है। सोमवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 18 जनवरी से उत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरे से भी राहत मिलने के आसार हैं।
इसे भी पढ़ें – उद्धव ठाकरे के आवास के सामने बम विस्फोट की धमकी, मातोश्री के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी मध्यप्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड के कई हिस्सों में तापमान 8-10 डिग्री के बीच रहा। आज पंजाब के लुधियाना में मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली,पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों तथा बिहार के अलग-अलग स्थानों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें – जिनको कभी किसी ने पूछा नहीं, उनको मोदी पूछता भी है और पूजता भी है : प्रधानमंत्री
Cold Outbreak Continues – पंजाब के कुछ हिस्सों में 15-16 जनवरी से दिन का तापमान काफी कम रहेगा। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 15 और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 16 जनवरी को काफी ठंड रहेगी। इसके साथ बिहार, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 15-16 जनवरी को भी ठिठुरती ठंड रहने की संभावना है।
