- कहा कोरोना की हार निश्चित
लखनऊ। देशभर में कोविड वैक्सीन का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। साथ ही भारत ऐसा पहला देश है, जिसने इतनी जल्दी इस माइलस्टोन को प्राप्त किया है। बता दें कि वैक्सीन का आंकड़ा 100 के पार होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि देश के लोगों को 100 करोड़ कोविड -19 वैक्सीन पूरा होने पर कोरोनावायरस की हार निश्चित है।
बता दें कि यूपी सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि, देश में अब तक रिकॉर्ड 100 करोड़ कोविड टीके उपलब्ध कराए जा चुके हैं। यह @narendramodi के कुशल नेतृत्व, प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और अनुशासित नागरिकों की भागीदारी का परिणाम है। कोरोना की हार निश्चित है।
देश में अब तक रिकॉर्ड 100 करोड़ कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है।
यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व, प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम एवं अनुशासित नागरिकों की सहभागिता का सुफल है।
कोरोना की हार तय है।#VaccineCentury
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) October 21, 2021
बता दें कि दुनियाभर में भारत ने बहुत तेज गति से कोविड-19 टीकाकरण कवरेज को गुरुवार को 100 करोड़ खुराक को पार कर गया।
CoWIN पोर्टल के अनुसार, आज सुबह 9:47 बजे तक 100 करोड़ वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं भारत का कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था।
देश में रिकॉर्ड 100 करोड़ कोविड वैक्सीनेशन पूर्ण होने पर… pic.twitter.com/5DqwFIofzL
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) October 21, 2021