गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम विष्णु देव साय जीपीएम पहुंचे. स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ सीएम साय अरपा महोत्सव के आयोजन में (cm met misabandis) शिरकत करने पहुंचे. सीएम ने इस मौके पर शहर के पावर हाउस स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना की. सीएम ने पूजा के बाद भगवान का आशीर्वाद लेते हुए देश और प्रदेश में खुशहाली की कामना की.

सीएम गौरेला के मंगली बाजार भी पहुंचे, जहांं लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मीसाबंदियों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की, उनको सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने मीसाबंदी कोमलचन्द जैन एवं शिव कुमार सोनी के निवास पर पहुंचकर शाल एवं श्रीफल भेंटकर उन्हें नमन किया.

cm met misabandis – सीएम ने मीसाबंदियों से कहा, “हम आपका आशीर्वाद लेने आए हैं.” मुख्यमंत्री साय ने आपातकाल के दौरान मीसाबंदियों द्वारा झेली गई पीड़ा और संघर्ष की दास्तां को गंभीरता से सुना और उनके साहस और त्याग को नमन किया.

सीएम ने कहा कि मीसाबंदी लोकतंत्र के सच्चे रक्षक हैं, जिन्होंने देश में आपातकाल के कठिन दौर में अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया. उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. मुख्यमंत्री ने मीसाबंदियों से संवाद करते हुए उनके अनुभवों को जाना और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सम्मान राशि एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली.

Share.
Exit mobile version