रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक, रचनाकार विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार उनके रायपुर निवास में दिया गया. छत्तीसगढ़ (Gyanpith award) से किसी साहित्यकार को पहली बार ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है.
ज्ञानपीठ पुरस्कार: ज्ञानपीठ पुरस्कार सर्वोच्च भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है (Gyanpith award) जो भारतीय ज्ञानपीठ किसी लेखक को साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए देती है.
सीएम साय ने विनोद कुमार शुक्ल को दी बधाई: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. सीएम ने कहा “विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की उस विराट परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने अपनी सादगी, संवेदना और अद्भुत लेखन-शक्ति से साहित्य की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान बनाया है. उनकी लेखनी ने न केवल हिंदी भाषा को समृद्ध किया है, बल्कि पाठकों की अनेक पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया है.”
