नई दिल्ली : मणिपुर में पिछले तीन महीनों से हिंसा रुकने नाम नहीं ले रही है। वहां भयानक रक्तपात और महिलाओं के साथ वहशियाना कृत्य लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर देश की संसद से लेकर (CM On PM) सड़क तक लोगों में आक्रोश का माहौल है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी, मंगलवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में आई फ्लू के चलते प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की मांग, बाढ़ और भारी बारिश के बाद फैली है बीमारी
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से तत्काल दखल देने की मांग करते हुए कहा कि संसद में प्रधानमंत्री को बयान देना चाहिए। प्रधानमंत्री क्यों छुप कर बैठे हुए हैं, उनको सामने आना चाहिए। अगर मणिपुर जल रहा है तो जनता कहां जाएगी। जनता तो अपने प्रधानमंत्री के पास ही जाएगी। प्रधानमंत्री को सामने आकर समस्या का समाधान करना चाहिए और मणिपुर की स्थिति को संभालना चाहिए।
इसे भी पढ़ें – यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, ओल्ड रेलवे ब्रिज रेल यातायात के लिए बंद
CM On PM – आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा, मणिपुर पिछले तीन महीनों से हिंसा और वहशीपन की आग में दहक रहा है। लोगों को मारा-काटा जा रहा है, मकान जला रहे हैं, महिलाओं के साथ बर्बरता के बादवजूद वहां की भाजपा सरकार कुछ करने की जगह हाथ पर हाथ रखे बैठी है। वहां की भाजपा सरकार शांत करने के बदले उल्टे भड़का रही है। समुदायों के बीच नफरत फैलाई जा रही है। इन सबके बीच सबसे दुखद और आश्चर्यजनक यह है कि केंद्र सरकार भी इस पर कुछ करने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। पार्टी ने देश के सभी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी का ऐलान किया है।