मध्य प्रदेश क मुख्यमंत्री मोहन यादव एक बार फिर गंभीर तौर पर बीमार की तत्काल मदद के लिए आगे आए हैं. मुख्यमंत्री यादव को जैसे ही पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की सेहत की जानकारी मिली (airlifted to Gwalior Vedanta) उन्होंने फौरन निर्देश जारी किया. जिसके बाद पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी को एयरलिफ्ट करा कर ग्वालियर शिफ्ट कराया गया.

आपको बता दें कि मुकेश चतुर्वेदी भिंड विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष भी हैं. उनकी तबीयत शनिवार देर रात अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई थी. स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रात करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क कर पूरी जानकारी दी.

airlifted to Gwalior Vedanta – मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसी क्षण भिंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल निर्देश दिए कि मरीज को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए और तुरन्त एयरलिफ्ट किया जाए. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार सुबह 8 बजे मुकेश चतुर्वेदी को एयरलिफ्ट कर ग्वालियर के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है.

 

Share.
Exit mobile version