Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—’पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर्तव्य’
    • NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले—’जंतर-मंतर पर बच्चों के दबाव के आगे झुकी सरकार’
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में होती है गिनती
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में होती है गिनती
    • टाउन वेंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया घोषणा पत्र, COV, वेंडिंग जोन और नाइट मार्केट पर विशेष जोर
    • ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में खुलासे
    • रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन
    • अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच में पहुंचे विज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

    14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

    June 11, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Mohan Yadav Sagar Visit
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सागर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को सागर जिले की देवरी विधानसभा के आदिवासी ब्लॉक ‘केसली’ के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। अपने (Mohan Yadav Sagar Visit) इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सांदीपनि स्कूल का लोकार्पण करेंगे और केसली में आईआईटी के निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे।

    Mohan Yadav Sagar Visit – मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विधायक बृजबिहारी पटेरिया, कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कलेक्टर ने गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर डॉक्टर, एम्बुलेंस और ओआरएस (ORS) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

     नगर परिषद का दर्जा 

    केसली ब्लॉक के निवासियों को मुख्यमंत्री के इस दौरे से बड़ी उम्मीदें हैं। यहां के नागरिक लंबे समय से तहसील मुख्यालय केसली को ‘नगर परिषद’ का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। कई आश्वासनों के बावजूद अब तक यह मांग पूरी नहीं हो सकी है। चूँकि सीएम डॉ. मोहन यादव पहली बार केसली आ रहे हैं, ऐसे में स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि वे इस दौरे के दौरान केसली को नगर परिषद बनाने का आधिकारिक ऐलान जरूर करेंगे।

     देवरी नामकरण का इंतजार

    नगर परिषद के साथ-साथ ‘देवरी’ का नाम बदलकर ‘देवपुरी’ किए जाने की मांग भी लंबे समय से चली आ रही है। स्थानीय संगठन इस मांग को लेकर मुखर हैं और मुख्यमंत्री से इस पर सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या सीएम अपने इस पहले दौरे में इन दोनों अहम मांगों पर मुहर लगाते हैं या नहीं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    MP में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमिश्नर, देखें 6 जिलों के नए कलेक्टर्स की सूची

    सीएम मोहन यादव के ऐलान के बाद एक्शन में हाईकोर्ट; छात्रों के मामलों के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

    जीतू पटवारी के भाइयों पर शिकंजा! नाना के बाद अब भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ, रियल एस्टेट धोखाधड़ी में तार जुड़े

    शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से कचरा साफ कराने का वीडियो वायरल, बहस करने पर शिक्षिका को नोटिस

    मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर उग्र हुआ नीट विरोध प्रदर्शन; छात्रों के साथ अभिभावक व वकील भी समर्थन में उतरे

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.