75वें Republic Day के मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कर्ण नगरी करनाल में तिरंगा फहराया. वहीं, इस दौरान हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सिरसा ध्वजारोहण किया. इसके साथ ही सीएम ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी.
इसे भी पढ़ें – CM मनोहर लाल ने Lok Sabha Elections के लिए दिया नया नारा, बाेले- सभी सीटें जीतेगी भाजपा
यह महना दानदाता कर्ण की भूमि
सीएम ने संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पहली बार करनाल में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने पर गर्व महसूस हो रहा है. मुझे करनाल के लोगों से प्यार है. यह दानवीर करण की भूमि है. जो एक महान दानदाता थे.
इसे भी पढ़ें – 500 साल बाद आ रहे हैं रामलला, 22 जनवरी को अयोध्या…
राज्यपाल देंगे रात्रिभोज
वहीं, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पानीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. बता दें कि राज्यपाल के रिफाइनरी टाउनशिप में एट होम कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. यहां पर राज्यपाल रात्रिभोज देंगे. इसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर, प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत प्रदेश के सभी मंत्री और गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक पहुंचेंगे.

