देश में इस साल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) होने हैं. वहीं, सभी पार्टियां इसकी तैयारी में लग गई है. वहीं, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर सोमवार को शुरुआत कर दी है. सोमवार को सीएम नें एक अभियान के तहत पंचकूला में दीवार पर कमल का फूल बनाकर और उसमें रंग भरा. जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए वॉल पेंटिंग अभियान की शुरुआत की गई है.
इसे भी पढ़ें – 500 साल बाद आ रहे हैं रामलला, 22 जनवरी को अयोध्या में मनेगी दिवाली – अनिल विज
सभी सीटों पर भाजपा की होगी जीत
वहीं, सीएम ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ का नारा भी दिया है. उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी. इसके साथ ही आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में इसी तरह से वाल पेंटिंग की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – Divya Pahuja Murder Case : हत्या के 12वें दिन मिला दिव्या पाहुजा का शव, टैटू से हुई पहचान
एक बार फिर से मोदी सरकार के लिखे जाएंगे नारे
वहीं, सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पार्टी के वालंटियरों द्वारा प्रदेश के सभी लोकसभा तथा विधानसभा क्षेत्रों में दीवारों को पेंट किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं पर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ नारे लिखे जाएंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सरकार व संगठन के स्तर पर लोकसभा चुनाव की रणनीति बना ली गई है.

