पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा एक्शन लिया है. सीएम मान ने इस मामले में आरोपी कैबिनेट मंत्री (cm Mann’s hammer on Laljit Bhullar) लालजीत सिंह भुल्लर से पहले तो इस्तीफा ले लिया था अब भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पूर्व मंत्री भुल्लर के अलावा उनके पिता और पीए को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है. एफआईआर गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें – AAP को लगा जोर का झटका! युवा नेता हरीश बाहरी ने थामा अकाली दल का पल्ला

शिकायत में उनकी पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि मैं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होर, अजनाला रोड अमृतसर में बतौर साइंस शिक्षिका कार्यरत हूं. मेरी शादी साल 2007 में गगनदीप सिंह रंधावा से हुई थी. हमारे तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है. मेरे पति गगनदीप सिंह रंधावा पंजाब राज्य गोदाम निगम में जिला मैनेजर के पद पर नियुक्त थे। मेरे पति के पास अमृतसर और तरनतारन जिलों का चार्ज था. पंजाब राज्य गोदाम निगम द्वारा कई जिलों में नए गोदामों के निर्माण संबंधी टेंडर पिछले साल अक्टूबर 2025 में जारी किए गए थे और इन टेंडरों की मंजूरी चंडीगढ़ से मिलनी थी. 

इसे भी पढ़ें – पीयू गोलीबारी में गैंगस्टर का हाथ, फेसबुक पर पोस्ट डाल स्वीकारी वारदात; पुलिस की बढ़ी मुश्किलें

cm Mann’s hammer on Laljit Bhullar – विधानसभा क्षेत्र पट्टी से विधायक और पंजाब सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह ने अपने पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर पट्टी और भिखीविंड के इलाकों में गोदामों के निर्माण के लिए टेंडर भरा था. मेरे पति गगनदीप सिंह रंधावा पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा लगातार ये दबाव डाला जा रहा था कि ये टेंडर उसके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर हर हाल में मंजूर किए जाएं, जिसका जिक्र मेरे पति ने मुझसे कई बार किया था.

 

Share.
Exit mobile version