Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट
    • मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है
    • JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR
    • साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’
    • दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौगात से खुशी की लहर
    • नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप
    • विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? ‘नमक हराम’ बयान पर सफाई में बोले- ‘जो सरकार का उपकार नहीं मानते, मैंने उन्हें कहा’
    • अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य नजारा! घाटों पर जगमगाएंगे 26 लाख दीपक, पहली बार 11 हजार स्वदेशी ड्रोन दिखाएंगे ‘राम की कहानी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Punjab Assembly Session : हम खज़़ाना खाली करने में नहीं भरने में विश्वास रखते हैं – CM Mann

    Punjab Assembly Session : हम खज़़ाना खाली करने में नहीं भरने में विश्वास रखते हैं – CM Mann

    November 29, 2023 पंजाब 4 Mins Read
    Punjab Assembly Session
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Punjab Assembly Session : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के साथ सौतेली मां वाला सुलूक करने के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। पंजाब विधान सभा में बहस में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी अचंभे वाली बात है कि पंजाब ने देश के अनाज उत्पादन में अहम योगदान देने के अलावा भारतीय फ़ौज में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व किया है,

    परन्तु इसके बावजूद केंद्र सरकार ने हमेशा राज्य को अनदेखा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को सभी शर्तें पूरी करने के बावजूद आर.डी.एफ. का बनता हिस्सा नहीं मिल रहा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि चाहे जी.एस.टी. राज्य एकत्रित करते हैं परन्तु अपना बनता हिस्सा लेने के लिए केंद्र सरकार के आगे हाथ फैलाने पड़ते हैं।

    ये भी पढ़ें – CM Mann और Kejriwal ने पंजाब में शुरू की Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana

    केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब विरोधी भावना की शिकार है, जिस कारण वह राज्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेतृत्व वाली एन.डी.ए. सरकार की मजरी चले तो वह राष्ट्रीय गीत में से भी पंजाब का नाम काट देगी। यह कितनी अजीब बात है कि पंजाब के साथ सौतेली माँ वाले सुलूक करने के बावजूद भाजपा के प्रांतीय प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री इस समूचे मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

    MSP खत्म करने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्होंने ही नहीं केंद्र सरकार ने राज्य और इसके किसानों के प्रति भी विरोधी रवैया इख्तियार किया हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस विरोधी रवैये के कारण कृषि अब लाभप्रद व्यवसाय नहीं रहा, और केंद्र सरकार अब अनाजों पर एम.एस.पी. खत्म करने की कोशिश कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में पर्यावरण प्रदूषण की समूची जि़म्मेदारी पंजाब के किसानों सिर फैंक कर इसको पराली जलाने के कारण हुआ प्रदूषण बता रही है।

    ये भी पढ़ें – Punjab News : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, एनईईटी, जे.ई.ई. परीक्षा के लिए आयोजित होगीं अतिरिक्त कक्षाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जी.एस.टी. बिल आज सदन में पेश किया गया है, वह उत्पादक राज्य को टैक्स लाभ मिलना सुनिश्चित बनाएगा, जिससे राज्य अपने संसाधनों का प्रयोग वस्तु निर्माण के लिए कर सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वैट के डिफॉल्टरों के लिए एकमुश्त निपटारा योजना (ओ.टी.एस.) की भी शुरुआत की, जिसका राज्य भर के 65 हज़ार से अधिक व्यापारियों को लाभ मिला।

    जी.एस.टी कलैक्शन में होगा AI का इस्तेमाल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फर्जी बिलिंग को रोकने के लिए जी.एस.टी. कलैक्शन में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस ला रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया जा रहा है। इस तकनीक के लाभों का हवाला देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके प्रयोग से सडक़ों की मरम्मत के अनुमान लगाते हुए 163.26 करोड़ रुपए की बचत हुई और 540 किलोमीटर ऐसी सडक़ों का भी पता चला, जो होंद में ही नहीं हैं।

    ये भी पढ़ें – Mukhyamantri Tirth Yatra योजना शुरू करने के लिए लोगों ने की पंजाब सरकार की सराहना

    पंजाब सरकार ने लड़ी है लोगों के हित की लड़ाई

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान सभा सैशनों संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने देश की राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले ने ऐसे मामलों से निपटने के बारे में समूचे देश के लिए एक मिसाल कायम की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह जीत या हार का मसला नहीं, बल्कि पंजाब सरकार ने लोगों के हित और लोकतंत्र के लिए यह लड़ाई लड़ी।

    मुख्यमंत्री ने विधान सभा सैशनों की मंज़ूरी देने और अपने पत्रों का तुरंत जवाब देने के लिए राज्यपाल का धन्यवाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यपाल जल्द ही बकाया बिलों के साथ-साथ नये बिलों को भी मंज़ूरी देंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच किसी भी मसले पर कोई मतभेद नहीं है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इस बार बिक्रम मजीठिया जेल में मनाएंगे दिवाली! Court ने सुनाया ये सख्त फैसला

    दिवाली से पहले Action में मान सरकार, अधिकारियों को जारी किए सख्त आदेश

    पटियाला के पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्टू फिर कांग्रेस में शामिल

    दिवाली से पहले पावरकॉम का बड़ा Action , पढ़ें पूरी खबर

    DIG भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें! एक दर्जन बैंक खाते फ्रीज, पढ़ें अब तक का Update

    पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिला सुनहरा मौका, इस तारीख तक…

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.