Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने तारीखों को लेकर दिया बड़ा अपडेट
    • India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिंस खालिद; हुए कई बड़े समझौते
    • Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
    • Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंगे किंगमेकर?
    • Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई ‘अटल कैंटीनों’ का भव्य शुभारंभ
    • Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 मिनट में होगा सफर; जानें कितना है किराया
    • Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का ‘डबल अटैक’
    • लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपारी, मची खलबली
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, February 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज धनबाद दौरा, विधायक चंद्रदेव महतो के भाई के श्राद्धकर्म में होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज धनबाद दौरा, विधायक चंद्रदेव महतो के भाई के श्राद्धकर्म में होंगे शामिल

    February 19, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    CM's Dhanbad visit
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    धनबाद : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को धनबाद पहुंचेंगे. वे सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के भाई के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सचिवालय से इस संबंध में (CM’s Dhanbad visit) धनबाद जिला प्रशासन को आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके बाद प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम, ट्रैफिक डीएसपी तथा सीओ प्रकाश कुमार ने बलियापुर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने हेलिपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और वीआईपी मूवमेंट को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

    इसे भी पढ़ें – खूंटी बना झारखंड का सबसे हॉट सियासी अखाड़ा, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास जैसे दिग्गजों का प्रभाव दांव पर

    मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बलियापुर हवाई पट्टी पर उतरेगा. इसके बाद 12 बजकर 35 मिनट पर वे सड़क मार्ग से बड़ादाहा फार्म हाउस के लिए रवाना होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे कुछ समय के लिए बड़ादाहा फार्म हाउस में रुकेंगे और शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट करेंगे.

    CM’s Dhanbad visit – कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर मुख्यमंत्री बलियापुर हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर के जरिए रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. वहीं, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गुरुवार को आगमन होना है. सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के भाई डॉ बुद्धदेव महतो के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    निकाय चुनाव पर रघुवर दास का बड़ा बयान—’3 साल में राज्य को हुआ 5100 करोड़ का घाटा’

    JPSC Civil Services : जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बदली, अब 15 मार्च को होगा एग्जाम

    नक्सलियों का काल ‘झारखंड जगुआर’ हुआ 18 साल का, अब जवानों के लिए खुलेगा अपना अस्पताल

    जॉब के नाम पर थाईलैंड ले जाकर करवाते थे साइबर ठगी, पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

    मेदिनीनगर डबल मर्डर का हुआ खुलासा, आखिर क्यों हुई नवीन प्रसाद और दुकानदार की हत्या?

    संपा साहा बनीं बीजेपी की प्रतिष्ठा का सवाल, साख बचाने के लिए दिग्गजों ने झोंकी ताकत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.