मध्य प्रदेश में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी का मर्डर केस इन दिनों चर्चा में है. 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी हुई थी. दोनों परिवार बेहद खुश थे. राजा के दोस्त उत्साह में थे. विवाह (check out at 5.30 am) साधारण हुआ था, लेकिन किसी को क्या पता था कि कुछ ही दिनों बाद राजा की हत्या कर दी जाएगी. राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की कहानी ने पूरे देश को चौंका दिया है.

check out at 5.30 am – शादी के केवल 9 दिन बाद यानी 20 मई को ही सोनम और राजा हनीमून के लिए मेघालय चले गए. बताया जा रहा है कि पूरा हनीमून सोनम ने प्लान किया था. टिकट से लेकर होटल बुकिंग तक सब कुछ सोनम के नाम पर हुई. पुलिस के अनुसार, यहीं से इस हत्या की साजिश की नींव डाली गई. हम आपको आज पुलिस जांच के अनुसार, राजा के हत्या वाले दिन की पूरी कहानी बताने जा रहे हैं.

23 मई को किया चेक आउट

पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची. तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर राजा की हत्या के लिए हायर किए. कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने ही राजा की हत्या की. 22 मई को राजा और सोनम शिलांग के मावलखियाट गांव में शिपारा होम स्टे में ठहरे. फिर 23 मई को सुबह 5:30 बजे शिप्रा होम स्टे से राजा और सोनम ने चेक आउट किया.

सोनम ने रास्ता पूछने के बहाने से किलर्स से की बात

इस दौरान तीनों किलर थोड़ी दूर रह रहे थे. उन्होंने भी चेक आउट किया. उसी दिन सुबह 6 बजे सोनम और राजा ने चढ़ाई शुरू की. सोनम रास्ते मे रुकी और किलर्स के आने का इंतजार करने लगी. सोनम ने रास्ता पूछने के बहाने से किलर्स से बात की और राज की बात भी किलर्स से करवाई. सुबह 7 बजे सोनम और राजा एक दुकान में रुके. फिर वहां चाय पी. किलर्स भी उस समय उनके आसपास थे.

 

 

Share.
Exit mobile version