Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फांसी vs इंजेक्शन : मौत की सज़ा का कौन सा तरीका बेहतर? पवन जल्लाद ने बताया- ‘निर्भया के दोषियों को लटकाने का अनुभव’
    • करोड़ों का घोटाला! भू-माफिया ने फर्जी दस्तावेज से हड़पी कडाणा विभाग की जमीन
    • कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा
    • धनतेरस पर CM मोहन यादव का तोहफा : किसानों को ‘सोलर पंप’ की खरीद पर मिली बंपर सब्सिडी
    • बांके बिहारी का ‘खजाना’ खुलेगा! धनतेरस पर 54 साल बाद तहखाने का द्वार खुला, गोस्वामी समाज के हंगामे से हड़कंप
    • बिहार चुनाव : पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ ढाई हजार नामांकन, आखिरी 48 घंटों में उम्मीदवारों की लगी होड़
    • संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर
    • लव मैरिज के बाद खूनी खेल, दुल्हन के भाई की हत्या, प्रेमी पर लगा आरोप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिमस्खलन हादसे में 19 पर्वतारोहियों की मौत, 10 लापता पर्वतारोहियों की तलाश

    हिमस्खलन हादसे में 19 पर्वतारोहियों की मौत, 10 लापता पर्वतारोहियों की तलाश

    October 7, 2022 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Climbers Killed
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमस्खलन हादसे के तीसरे दिन रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंचने में कामयाब हो गईं। टीमों ने मौके से 19 पर्वतारोहियों के शव (Climbers Killed) बरामद कर लिए। अब तक कुल 19 पर्वतारोहियों के शव निकाल लिए गए हैं। क्षेत्र में बर्फबारी शुरू होने के कारण गुरुवार दोपहर के बाद हवाई रेस्क्यू रोक दिया गया है। लेकिन मौके पर मौजूद टीमें लापता पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

    इसे भी पढ़ें – गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, तीन लोगों की मौत एक घायल

    नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनेरिंग (निम) के रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने बताया कि गुरुवार सुबह वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और हाईएल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग, कश्मीर की टीमें हिमस्खलन वाले स्थान तक पहुंचने में कामयाब हो गईं। टीमों ने मौके से 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए। जबकि, 10 लापता पर्वतारोहियों की तलाश की जा रही है। अब तक मिले 19 शवों में से दो निम के प्रशिक्षक और 17 प्रशिक्षुओं के हैं। डीएम अभिषेक रुहेला ने इसकी पुष्टि की है। सभी पर्वतारोहियों के शव डोकरानी बामक एडवांस बेस कैंप में लाए गए हैं। हवाई रेस्क्यू शुरू होने पर इन्हें उत्तरकाशी लाया जाएगा।

     Climbers Killed – दोपहर बाद रोका हवाई रेस्क्यू डीएम अभिषेक रुहेला ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद द्रौपदी डांडा क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरू हो जाने से हेलीकॉप्टरों से किया जा रहा रेस्क्यू रोक दिया गया है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि शुक्रवार को मौसम ठीक रहने पर ही फिर से हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की उम्मीद है। हालांकि घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें लापता पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

    इसे भी पढ़ें – रेप के आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर बवाल, थाने के बाहर पब्लिक ने की नारेबाजी

    लापता पर्वतारोहियों के परिजन निम से नाराज मातली हैलीपैड पर पहुंचे लापता पर्वतारोहियों के परिजनों ने जिला प्रशासन और निम प्रशासन पर ठीक-ठीक जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। हरियाणा से पहुंचे हरि प्रकाश का कहना था कि जब मौसम खराब होने की चेतावनी थी तो लोगों को पर्वतारोहण के लिए क्यों भेजा गया।

    घायल को एम्स में भर्ती कराया जिला अस्पताल में भर्ती हादसे का घायल प्रशिक्षु रोहित भट्ट को गुरुवार को डॉक्टरों ने एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया है। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।दोपहर बाद जैसे ही प्रशासन की ओर से बर्फबारी के कारण हवाई रेस्क्यू रोकने की सूचना दी गई, उत्तराखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश से पहुंचे परिजन निराश हो गए। कुछ परिजन तो फूट-फूट कर रोने लगे। परिजनों को उम्मीद थी कि, हवाई रेस्क्यू शुरू होने के बाद उनके अपने जिस भी हाल में होंगे, मिल जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    केदारनाथ यात्रा होगी ‘हवाई’! सोनप्रयाग से बाबा के धाम तक बनेगा हाई-टेक रोपवे

    केदारनाथ यात्रा में बड़ा बदलाव! गौतम अडानी ने शेयर किया रोपवे प्रोजेक्ट का शानदार वीडियो

    उत्तराखंड SSSC में बड़ा फैसला : स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द, 21 सितंबर को हुआ था एग्जाम

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

    उत्तराखंड विधानसभा से बड़ा कदम: मदरसा बोर्ड खत्म करने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.