Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में मामला दर्ज
    • Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी ‘रमन’ की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसायिक इस्तेमाल पर जताई नाराजगी
    • Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन
    • Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सामने बिखरीं खुशियां
    • Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से जड़े ताबड़तोड़ रन
    • Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यों खास है ये इवेंट?
    • Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
    • Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क्या होगा फायदा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, June 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » केदारनाथ यात्रा होगी ‘हवाई’! सोनप्रयाग से बाबा के धाम तक बनेगा हाई-टेक रोपवे

    केदारनाथ यात्रा होगी ‘हवाई’! सोनप्रयाग से बाबा के धाम तक बनेगा हाई-टेक रोपवे

    October 17, 2025 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा को आसान बनाने के लिए सोनप्रयाग से केदारनाथ मंदिर तक अत्याधुनिक रोपवे बनने जा रहा है. लगभग 4,081 करोड़ रुपये (Hi-tech ropeway will be built) की लागत से यह तैयार होगा. सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम की दूरी लगभग 21 किलोमीटर है, जिसे श्रद्धालु पैदल या खच्चर, डोली आदि के सहारे तय करते हैं. इस यात्रा में औसत 10 घंटे का समय लगता है. लेकिन रोपवे बनने के बाद यह दूरी घटकर 12.9 किलोमीटर रह जाएगी और यात्री केवल 40 मिनट में केदारनाथ धाम तक पहुंच सकेंगे.

    Hi-tech ropeway will be built – इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की समयसीमा साल 2032 तय की गई है. इस परियोजना की शुरुआत मार्च-अप्रैल 2026 में होने की संभावना है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना का शिलान्यास 21 नवंबर 2022 को किया था और इसी वर्ष मार्च में केंद्रीय कैबिनेट ने इसे औपचारिक मंजूरी दी थी. इस मार्ग का प्रारंभिक सर्वे तीन वर्ष पूर्व किया गया था. अब अदाणी समूह अपने स्तर पर नया सर्वे करेगा.

    हर गोंडोला में 36 सीटें

    इस परियोजना में तकनीकी रूप से कई आधुनिक विशेषताएं शामिल होंगी. रोपवे में दुनिया के पहले ट्राई-केबिल डिटैचेबल सिस्टम वाले 50 गोंडोला लगाए जाएंगे. हर गोंडोला में 36 सीटें होंगी और यह रोजाना 11 घंटे तक संचालित रहेगा. इसके माध्यम से 36 मिनट में करीब 1,800 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ तक आ-जा सकेंगे.

    22 टावर और 5 स्टेशन होंगे

    पूरा रोपवे मार्ग 22 टावर और 5 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा — सोनप्रयाग, गौरीकुंड, चिरबासा, लिनचोली और केदारधाम. इनमें से चिरबासा और लिनचोली को तकनीकी स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिनका उपयोग आपात स्थिति में भी किया जा सकेगा. यह परियोजना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखती है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को भारत सरकार ने अदाणी समूह को सौंपा है.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत

    Uttarakhand Accident News : टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा; नींद की झपकी आने से खाई में गिरी कार

    ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना

    परीक्षा में नकल रोकने पर शिक्षकों के साथ मारपीट; राजकीय पॉलिटेक्निक में शिक्षकों का प्रदर्शन

    उत्तरकाशी में ट्रेकर के लापता होने पर गाइड और मैनेजर हिरासत में; ट्रेकिंग एजेंसी का लाइसेंस होगा रद्द

    अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्रीनाथ में उमड़ा भक्तों का सैलाब

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.