उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के एक स्कूल का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसने स्कूल में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. यहां प्रधानाध्यापिका क्लास में छात्राओं से फुट मसाज कराते हुए नजर आई है. वायरल वीडियो देख अधिकारी भी दंग रह गए. मामले की जांच के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए विभाग (headmistress suspended) ने महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें – शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- ‘अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू’, काशी से रायबरेली तक गूंजेगा गऊ रक्षा का नारा
जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा प्राइमरी स्कूल नया बाजार इलाके में स्थित बताया जा रहा है. स्कूल का 21 सेकंड का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें प्रधानाध्यापिका मधु राय क्लास में फर्श पर बिछी चटाई पर लेटकर एक छात्रा से फुट मसाज करती हुई दिख रही है. इस दौरान वह मोबाइल भी चल रही है. पढ़ाई के दौरान मसाज कराने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़ें – प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि यादव?
headmistress suspended – बीएसए बीके शर्मा ने तुरंत नगर शिक्षाधिकारी अतुलदत्त तिवारी को वीडियो की जांच सौंपते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी. शिक्षाधिकारी ने जांच करते हुए वीडियो में दिख रहे स्कूल का दौरा किया और छात्राओं से बात कर उनके बयान दर्ज किए. इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट BSA को सौंप दी, जिससे इस वीडियो के सही होने की पुष्टि हुई.


