Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बिना वीजा नोएडा में रह रहे 14 चीनी नागरिक हिरासत में, पुलिस ने डिटेंशन सेंटर भेजा

    बिना वीजा नोएडा में रह रहे 14 चीनी नागरिक हिरासत में, पुलिस ने डिटेंशन सेंटर भेजा

    July 14, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    एलआईयू और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को सेक्टर-48 से 14 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया। इनमें एक महिला भी है। ये सभी वीजा समाप्त होने के बाद भी (Chinese National In Custody) अवैध रूप से नोएडा में रह रहे थे। पुलिस ने सभी को दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। नोएडा जोन डीसीपी राजेश एस ने बताया कि एलआईयू को सूचना मिली थी कि कुछ चीनी नागरिक अवैध रूप से नोएडा में रह रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दम्पति गिरफ्तार, वियतनाम से ला रहे थे 45 पिस्टल

    सूचना मिलने के बाद पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रहने वाले 14 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। इनकी पहचान जूनहुई यीन, चौनलियू गौंग, होंगलिन, शिलॉग गैंग, जिताओ झंग, महिला फियान टंग, टन यंग, जिआओगैंग, यिंगली, झी लियू, ताओ वांग, डाओ लिन झंग, पेन और हौंग के रूप में हुई है। सभी चीन के अलग-अलग शहरों से हैं।

    Chinese National In Custody – डीसीपी का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी चीनी नागरिकों का वीजा 2020 में समाप्त हो गया था। इसके बाद से यह अवैध रूप से नोएडा में रह रहे थे। पुलिस ने सभी को दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया। डीसीपी का कहना है कि सभी नागरिकों ने वीजा वृद्धि के लिए आवेदन किया था। इनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया था। इसके बारे में इन्होंने एलआईयू सहित अन्य संबंधित एजेंसियों को कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस की तरफ से दिल्ली स्थित संबंधित विभागों को इनके बारे में सारी जानकारी मुहैया करा दी गई है।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली-नोएडा में झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना

    ये लोग बिजनेस वीजा पर 2019 और 2020 में भारत आए थे। उस समय सभी सेक्टर-46 में रहते थे। इनका वीजा नवंबर 2020 में समाप्त हो गया था। इसके बाद यह सेक्टर-48 में शिफ्ट हो गए। हालांकि, पुलिस को सभी के पास पासपोर्ट मिले हैं। इनके पासपोर्ट की भी जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पासपोर्ट सही पाए गए हैं।

     पुलिस की जांच में सामने आया है कि सभी चीनी नागरिक सेक्टर-80 स्थित एक मोबाइल बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। यह कंपनी मोबाइल के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बनाती है। पुलिस ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों को भी कार्रवाई के संबंध में सूचना दे दी है। इन्होंने कंपनी में भी वीजा समाप्त होने की जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, पुलिस अपने स्तर पर कंपनी प्रबंधन से पूछताछ कर रही है

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    अमृतसर नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा; करोड़ों के घोटाले के आरोप से गरमाई सियासत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.