Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
    • अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी ‘डीम्ड क्लीयरेंस’; कम होंगे दाम और कारोबार करना होगा आसान, देखें पूरी योजना
    • खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए ‘जिंदगी’! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट वाल्व दान कर रोशन करेंगे दूसरों का संसार
    • हजारों जिंदगियों को नई दिशा देने वाले डॉ. इंद्रजीत घोष का भारत आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयन
    • PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी; अर्थव्यवस्था पर बड़े संकट के संकेत
    • अमेरिका के ‘शांति प्लान’ पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें फेल, मिडिल ईस्ट में फिर तनाव
    • घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—”अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बताएं”; देश की सुरक्षा पर जताई बड़ी चिंता
    • Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन सीटों पर कड़े मुकाबले के आसार; जानें समीकरण
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, March 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Child Trafficking Alert: 5 दिन की नवजात बच्ची को बेचने वाली नर्स और उसका प्रेमी गिरफ्तार, अस्पताल मालकिन फरार; ₹2.60 लाख में हुआ था सौदा

    Child Trafficking Alert: 5 दिन की नवजात बच्ची को बेचने वाली नर्स और उसका प्रेमी गिरफ्तार, अस्पताल मालकिन फरार; ₹2.60 लाख में हुआ था सौदा

    March 24, 2026 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित नवजीवन अस्पताल में नवजात बच्ची की खरीद-फरोख्त के मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. मामले में स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहा है. पुलिस जांच में सामने आया कि अस्पताल संचालिका यशिका गर्ग इसमें मुख्य आरोपी है. इसके कहने पर ही अस्पताल स्टाफ ने बच्ची को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश की, जिसमें टेक्नीशियन रणजीत सिंह और सफाई कर्मचारी गजेंद्र भी शामिल था. पुलिस ने दूसरी मुख्य आरोपी नर्स पुष्पा और उसके बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने ही सौदे में सक्रिय भूमिका निभाई थी. ग्राहक तलाशने से लेकर डील फाइनल करने तक की भूमिका यही लोग निभा रहे थे. 2.60 लाख में इनका सौदा तय हुआ था.

    अस्पताल को सील किया गया

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया, जो पूरे केस की गहराई से जांच करेगी. यह कमेटी अस्पताल के रिकॉर्ड डिलीवरी रजिस्टर और मरीजों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर सच्चाई सामने लाने का काम करेगी. इस जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि अब तक कितने मामलों में गड़बड़ी हुई है और इससे पहले भी नवजात बच्चियों की खरीद-फरोख्त की गई है या नहीं. हालांकि जांच में यह भी सामने आया कि इस अस्पताल में लिंग परीक्षण का काम भी किया जाता था. स्वास्थ्य विभाग की टीम अब इस मामले पर और गंभीरता से जांच कर रही है. सूत्रों की मानें तो यह लोग एक मल्टीप्ल क्लीनिक खोलकर इस तरह की गतिविधि में शामिल थे.

    नवजात बच्ची की असली मां की तलाश

    इस मामले में सबसे अहम कड़ी नवजात बच्ची की असली मां है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, जिस युवती ने बच्ची को जन्म दिया है, वह करीब 18 साल की बताई जा रही. हालांकि इसकी सही पहचान और पते की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. पुलिस अस्पताल के रिकॉर्ड, आसपास के इलाकों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर इस कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जैसे ही अस्पताल की संचालिका यशिका गर्ग को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद अस्पताल के कुछ कर्मचारी रिकॉर्ड रूम को लॉक कर फरार हो गए. इस वजह से जांच में शुरुआती तौर पर दिक्कत आई, लेकिन अब कमेटी की मौजूदगी में रिकॉर्ड खोले जाने की तैयारी है, जिससे कई अहम राज खुलने की उम्मीद है.

    कैसे चलता था ये गैरकानूनी धंधा?

    थाना प्रभारी बिसरख कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी डॉक्टर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है, जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. इन जानकारी को अब अस्पताल के दस्तावेजों और रजिस्टर से मिलान किया जाएगा, ताकि मामले को मजबूत बनाया जा सके. CMO की टीम और पुलिस संयुक्त रूप से कम कर रही है, ताकि हर पहलू से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया जा सके. थाना प्रभारी का यह भी कहना है कि जो भी इस रैकेट में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही नवजात बच्ची की असली मां का पता लगाना भी प्राथमिकता है.

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

    इस पूरे मामले में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस जगह पर लोगों को सुरक्षित इलाज और भरोसे की उम्मीद होती है, वहीं अगर इस तरह के गैरकानूनी काम हों तो यह बेहद चिंताजनक है. अब देखना होगा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट में क्या खुलासे होते हैं और यह पूरा नेटवर्क कितना बड़ा है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए ‘जिंदगी’! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट वाल्व दान कर रोशन करेंगे दूसरों का संसार

    Education Budget 2026: रेखा सरकार की बड़ी सौगात, छात्राओं के लिए साइकिल और छात्रों के लिए लैपटॉप; डिजिटल पढ़ाई पर सरकार का फोकस

    13 साल का दर्द और ‘इच्छामृत्यु’ की जंग खत्म! दिल्ली AIIMS में हरीश राणा ने ली अंतिम सांस; कोमा में रहते हुए दुनिया को कह गए अलविदा

    Noida Suicide Case: नोएडा में जॉब को लेकर झगड़ा, पति ने डांटा तो पत्नी ने पंखे से लटककर दी जान; सेक्टर-121 की घटना से सनसनी

    नोएडा में घर खरीदना होगा और भी मुश्किल! 1 अप्रैल से इतने प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम; जानें अथॉरिटी के इस फैसले की बड़ी वजह

    गाजियाबाद में खूनी ‘डिनर’! पहले पत्नी और दोस्त के साथ खाना खाया, फिर दोनों के सीने में उतार दी गोलियां; डबल मर्डर से कांप उठा शहर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.