- अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश में प्रताड़ित थे हिन्दू और सिख
- कानून बनाकर सभी को दी भारत की नागरिकता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज भारत कानून बनाकर दुनिया में संकट में फंसे हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों को नागरिकता दे रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान से जो हिंदू और सिख प्रताड़ित और अपमानित थे। जिनको कोई देश अपना नहीं मानता था। मोदी जी ने कहा कि, ये सब हमारे हैं। कानून बनाकर उन सबको भारत की नागरिकता दे दी।
उन्होने आगे कहा कि, दुनिया का हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन कहां जाएगा। जब संकट आएगा तो उन्हें भारत की तरफ ही देखना होगा। भारत उन्हें आज दोनो हाथ फैलाकर अपना रहा है। जब कानून बना तो तमाम लोगों ने विरोध किया, लेकिन कानून लागू किया गया। क्या ये पहले की सरकारें कर पातीं। हिम्मत नहीं थी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, मैं हाल ही में एक आदमी से मिला जो अमेरिका में रहता है। मुलाकात के दौरान उन्होंने पीने से पहले एक छोटी बोतल से दो बूंद पानी में डाल दी। पूछताछ करने पर उसने कहा कि, यह तुलसी का पानी है जो वह अमेरिका से लाया था। उन्होंने मुझे बताया कि तुलसी ने कोविड के बाद अमेरिका में लोकप्रियता हासिल की है।