रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर विस्तृत विवरण साझा किया। रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में विभिन्न जनकल्याणकारी और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर (breeding ground for loot) तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ को केवल ‘लूट का चारागाह’ बनाकर रख दिया था।

 ‘जल, थल और नभ सब जगह किया भ्रष्टाचार’

सीएम साय ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को प्रचंड बहुमत दिया था, लेकिन पांच वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने जल, थल और नभ—हर क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार किया, जिसके परिणामस्वरूप उनके कई नेता व अधिकारी आज जेल में बंद हैं, कई जमानत पर हैं और कुछ अन्य जेल जाने की कगार पर हैं।

लगातार पूरी हो रही मोदी की गारंटी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान भाजपा सरकार पिछले ढाई वर्षों से बिना रुके ‘मोदी की गारंटी’ के हर वादे को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को यह विकास दिखाई नहीं देता। यदि वे इटली का चश्मा बदलकर कोई दूसरा चश्मा पहन लें, तो शायद उन्हें प्रदेश में हो रहा वास्तविक विकास नजर आने लगेगा।” सीएम ने जोर देकर (breeding ground for loot) कहा कि कांग्रेस न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है।

 

Share.
Exit mobile version